लाइव न्यूज़ :

किसान क्रांति यात्रा: किसानों पर लाठीचार्ज की मायावती ने की निंदा, बसपा प्रमुख ने कहा- बीजेपी को भुगतना होगा अंजाम

By भाषा | Updated: October 2, 2018 19:33 IST

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि 'वैसे तो भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों की गरीब व किसान-विरोधी गलत नीतियों से समाज का हर वर्ग बहुत अधिक दुःखी व पीड़ित है, लेकिन किसान वर्ग के लोग इस सरकार में कुछ ज्यादा ही संकट झेल रहे हैं।

Open in App

लखनऊ, दो अक्टूबर: बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिल्ली में किसानों पर पुलिस लाठीचार्ज की निन्दा करते हुए आज कहा कि यह भाजपा सरकार की निरंकुशता की पराकाष्ठा है, जिसका खामियाजा भुगतने के लिए उसे तैयार रहना चाहिए। 

मायावती ने यहां एक बयान में कहा कि किसानों की आय दोगुना कर उनके अच्छे दिन लाने का वादा करने वाली भाजपा सरकार निहत्थे किसानों पर पुलिस से लाठियाँ चलवा रही है और उन पर आँसू गैस के गोले दगवा कर पुलिसिया जुल्म कर रही है।

उन्होंने कहा, 'वैसे तो भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों की गरीब व किसान-विरोधी गलत नीतियों से समाज का हर वर्ग बहुत अधिक दुःखी व पीड़ित है, लेकिन किसान वर्ग के लोग इस सरकार में कुछ ज्यादा ही संकट झेल रहे हैं।

बसपा प्रमुख मायावती का आरोप

भाजपा की सरकारों ने उनकी समस्याओं का अगर सही समाधान किया होता तो यूपी, पंजाब और हरियाणा के किसानों को आज दिल्ली में पुलिस की लाठी का शिकार होकर मुसीबत व ज़िल्लत नहीं झेलनी पड़ती।' 

मायावती ने कहा कि इससे पहले भी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में किसानों पर पुलिस बर्बरता व ज्यादती की घटनायें समाज को उद्वेलित कर चुकी हैं । इतना ही नहीं बल्कि भाजपा सरकारों द्वारा किसानों की कर्ज माफी की घोषणा भी इनके अन्य वादों व घोषणाओं की तरह हवा-हवाई ही साबित हुई है ।

टॅग्स :मायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)किसान विरोध प्रदर्शनकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर