लाइव न्यूज़ :

गवर्नर धनखड़ को दिखाए गए काले झंडे, टीएससी कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां थामे हुए थे, जिनपर लिखा था, ‘ राज्यपाल शर्म करो’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2019 20:41 IST

तृणमूल कांग्रेस के कथित कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां थामे हुए थे, जिनपर लिखा था, ‘‘ राज्यपाल शर्म करो,’। जब उनके काफिले ने कॉलेज में प्रवेश किया तो उन्होंने धनखड़ को काले झंडे दिखाए। राज्यपाल का मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नीत सरकार के साथ कई मुद्दों पर टकराव चल रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस के कथित सदस्यों ने काले झंडे दिखाए। राज्यपाल कॉलेज में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।धनखड़ ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से संपर्क के सभी प्रयास विफल हो गए।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को हावड़ा जिले के लिलुआ के एक कॉलेज में तृणमूल कांग्रेस के कथित सदस्यों ने काले झंडे दिखाए। राज्यपाल कॉलेज में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।

तृणमूल कांग्रेस के कथित कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां थामे हुए थे, जिनपर लिखा था, ‘‘ राज्यपाल शर्म करो,’। जब उनके काफिले ने कॉलेज में प्रवेश किया तो उन्होंने धनखड़ को काले झंडे दिखाए। राज्यपाल का मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नीत सरकार के साथ कई मुद्दों पर टकराव चल रहा है। 

बातचीत के अनुरोध पर ममता बनर्जी के कार्यालय से कोई जवाब नहीं आया : धनखड़

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से संपर्क के सभी प्रयास विफल हो गए क्योंकि बातचीत के उनके अनुरोध पर मुख्यमंत्री के कार्यालय से कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री उन्हें राज्यपाल के साथ नियमित रूप से संपर्क में रहना चाहिए।

धनखड़ ने कहा कि उन्हें अब भी बनर्जी से सकारात्मक जवाब मिलने की उम्मीद है। धनखड़ ने ट्वीट किया, ‘‘पिछले दरवाजों से संपर्क की कोशिशें विफल रहने के बाद मैंने बतौर राज्यपाल मुख्यमंत्री को सार्वजनिक रूप से उनकी पसंद की जगह, समय और दिन की सुविधा से चर्चा और संवाद के लिए आमंत्रित किया क्योंकि यही एकमात्र संवैधानिक तरीका था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री को राज्यपाल से संपर्क खत्म नहीं करना चाहिए। मुझे यकीन है कि उनसे जरूर सकारात्मक जवाब आएगा।’’ 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीटीएमसीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह