गुरदासपुर सीट से जीते सनी देओल, पंजाब कांग्रेस प्रमुख जाखड़ को 82,459 वोटों से हराया

By भाषा | Updated: May 23, 2019 23:42 IST2019-05-23T23:42:14+5:302019-05-23T23:42:14+5:30

सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होने के बाद से ही देओल अपने प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त बनाये हुए थे। शानदार जीत दर्ज करने के बाद देओल (59) ने कहा कि वह इस सीमावर्ती क्षेत्र के मतदाताओं के कल्याण के लिए काम करेंगे।

BJP's Sunny Deol Wins By 82,459 Votes In Gurdaspur | गुरदासपुर सीट से जीते सनी देओल, पंजाब कांग्रेस प्रमुख जाखड़ को 82,459 वोटों से हराया

गुरदासपुर सीट से जीते सनी देओल, पंजाब कांग्रेस प्रमुख जाखड़ को 82,459 वोटों से हराया

अभिनेता एवं भाजपा उम्मीदवार सनी देओल ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत जीत से करते हुए गुरदासपुर सीट से मौजूदा सांसद कांग्रेस के सुनील जाखड़ को शिकस्त दी। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार देओल ने पंजाब कांग्रेस प्रमुख जाखड़ को 82,459 मतों से हराया।

सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होने के बाद से ही देओल अपने प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त बनाये हुए थे। शानदार जीत दर्ज करने के बाद देओल (59) ने कहा कि वह इस सीमावर्ती क्षेत्र के मतदाताओं के कल्याण के लिए काम करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास था कि इस संसदीय क्षेत्र के लोग मुझसे काफी प्यार करते हैं और उन्होंने मेरी जीत सुनिश्चित की।’’ उन्होंने दिवंगत सांसद विनोद खन्ना के अधूरे कार्यों को भी पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई। भाजपा ने गुरदासपुर सीट से पिछले महीने देओल को अपना उम्मीदवार घोषित कर लोगों को चौंका दिया था। उनका असली नाम अजय सिंह देओल है।

Web Title: BJP's Sunny Deol Wins By 82,459 Votes In Gurdaspur