लाइव न्यूज़ :

हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए भाजपा के रणबीर गंगवा, हुड्डा ने विज से कहा, आपको हर बार बोलने की जरूरत नहीं

By भाषा | Updated: November 26, 2019 15:22 IST

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सदन से कहा कि चूंकि केवल एक नाम प्रस्तावित किया गया है, इसलिए गंगवा को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया जाता है। खट्टर, दुष्यंत और नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गंगवा को उपाध्यक्ष चुने जाने की बधाई दी।

Open in App
ठळक मुद्देखट्टर ने नलवा विधायक के सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुने जाने पर विपक्ष का धन्यवाद व्यक्त किया। गंगवा ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि सदन ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी और उन्होंने सदस्यों को निष्पक्ष आचरण का आश्वासन दिया।

भाजपा विधायक रणबीर गंगवा को मंगलवार को सर्वसम्मति से हरियाणा विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नलवा विधायक का नाम प्रस्तावित किया और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इसे अपना समर्थन दिया।

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सदन से कहा कि चूंकि केवल एक नाम प्रस्तावित किया गया है, इसलिए गंगवा को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया जाता है। खट्टर, दुष्यंत और नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गंगवा को उपाध्यक्ष चुने जाने की बधाई दी।

हुड्डा ने कहा कि उन्होंने सोचा था कि उपाध्यक्ष का पद विपक्ष के पास आएगा, “लेकिन गंगवा के नाम का विरोध नहीं किया गया क्योंकि वह अच्छे व्यक्ति हैं।” हुड्डा की ओर इशारा करते हुए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि जब अध्यक्ष नाम मांग रहे थे तो विपक्ष ने अपनी तरफ से किसी नाम का प्रस्ताव क्यों नहीं दिया।

हुड्डा ने विज से कहा, “आपको हर बार बोलने की जरूरत नहीं है और मुख्यमंत्री को भी बोलने दें।” बाद में, खट्टर ने नलवा विधायक के सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुने जाने पर विपक्ष का धन्यवाद व्यक्त किया। गंगवा ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि सदन ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी और उन्होंने सदस्यों को निष्पक्ष आचरण का आश्वासन दिया। इनेलो के पूर्व नेता एवं राज्यसभा के पूर्व सदस्य रहे गंगवा लोकसभा चुनाव से पहले मार्च में भाजपा में शामिल हो गए थे। 

टॅग्स :हरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसजननायक जनता पार्टीमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी