पांच जनवरी से शुरू होगा BJP का CAA पर जन जागरण अभियान, भाजपा घर-घर करेगी संपर्क

By भाषा | Updated: January 4, 2020 20:45 IST2020-01-04T20:45:53+5:302020-01-04T20:45:53+5:30

मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने शनिवार को बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह रविवार सुबह को भोपाल में तथा केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर मुरैना में घर-घर जनसंपर्क अभियान में शामिल होंगे।

BJP's public awareness campaign on CAA will start from January 5, BJP will make door-to-door contact | पांच जनवरी से शुरू होगा BJP का CAA पर जन जागरण अभियान, भाजपा घर-घर करेगी संपर्क

पांच जनवरी से शुरू होगा BJP का CAA पर जन जागरण अभियान, भाजपा घर-घर करेगी संपर्क

Highlights CAA के संबंध में लोगों को जागरुक करने के लिये भाजपा देशव्यापी जन जागरण अभियान शुरू कर रही है यह अभियान 15 जनवरी तक चलेगा

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के संबंध में लोगों को जागरुक करने के लिये भाजपा द्वारा रविवार पांच जनवरी से देशव्यापी जन जागरण अभियान शुरू किया जा रहा है। यह अभियान 15 जनवरी तक चलेगा और इस दौरान प्रदेश में भी पार्टी के नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे।

मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने शनिवार को बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह रविवार सुबह को भोपाल में तथा केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर मुरैना में घर-घर जनसंपर्क अभियान में शामिल होंगे। पाराशर ने आरोप लगाया कि संशोधित नागरिकता कानून के बारे में कांग्रेस एवं अन्य विरोधी दलों द्वारा लगातार भ्रम फैलाया जा रहा है और लोगों को इसके विरोध में भड़काया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के पदाधिकारी, सभी जन प्रतिनिधि अपने-अपने बूथ के 25 परिवारों से संपर्क करेंगे।

पराशर ने कहा कि ये कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि परिवार के मुखिया से संपर्क करके उन्हें यह समझाएंगे कि यह कानून देश के किसी नागरिक के खिलाफ नहीं है। यह कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के उन दलितों, अनुसूचित जनजाति के लोगों, अन्य हिंदुओं, सिखों, जैन, पारसियों, बौद्धों जैसे अल्पसंख्यकों के लिये है, जिन पर अमानवीय अत्याचार किये गए है और नए कानून में इन्हीं पीड़ित और प्रताड़ित लोगों को नागरिकता देने का प्रावधान है, जिनके लिए भारत ही एक मात्र सहारा है।

पाराशर ने बताया कि अभियान के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जन प्रतिनिधि परिवार के मुखिया से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संशोधित नागरिकता कानून बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापन पर हस्ताक्षर कराएंगे। इसके अलावा वे मुखिया से पार्टी के टोल फ्री नंबर पर नए कानून के समर्थन में मिस कॉल भी कराएंगे। भाषा दिमो प्रशांत प्रशांत

Web Title: BJP's public awareness campaign on CAA will start from January 5, BJP will make door-to-door contact

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे