उप्र में भाजपा कार्यकर्ता के पिता मृत पाए गये, छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Published: July 22, 2021 01:14 AM2021-07-22T01:14:47+5:302021-07-22T01:14:47+5:30

BJP worker's father found dead in UP, case registered against six people | उप्र में भाजपा कार्यकर्ता के पिता मृत पाए गये, छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

उप्र में भाजपा कार्यकर्ता के पिता मृत पाए गये, छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

मुजफ्फरनगर (उप्र), 21 जुलाई भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता के पिता की यहां के एक गांव में कथित तौर पर हत्या कर दिये जाने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता सुशील कुमार के पिता श्याम सिंह कश्यप भालवा गांव में एक सड़क पर मृत मिले थे। उनकी गर्दन पर चोट के निशान थे। इस बाबत जनसाठ थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया।

थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि आरोपी और मृतक अलग समुदाय से हैं। एहतियाती तौर पर गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP worker's father found dead in UP, case registered against six people

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे