लाइव न्यूज़ :

चिदंबरम भाजपा पर हमला, कहा- बालाकोट के नाम पर लोगों का ध्यान भटकाकर लोकसभा चुनाव जीता

By भाषा | Updated: December 7, 2019 06:21 IST

लोकसभा के बाद हरियाणा, महाराष्ट्र में चुनाव हुए और अब झारखंड की बारी है। उन्होंने कहा कि झारखंड चुनाव में बीस प्रतिशत महिलाओं को कांग्रेस ने टिकट दिया है। यह बहुत ही खुशी की बात है

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शुक्रवार को यहां दावा किया कि इस बार के लोकसभा चुनाव भाजपा ने बालाकोट, पुलवामा जैसे राष्ट्रवाद के मुद्दों पर लोगों का ध्यान भटका कर जीत लिया।उन्होंने कहा कि इस समय भारत के राजनीतिक इतिहास में बदलाव का क्षण है और झारखंड की जनता इसे समझकर भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।

आईएनएक्स मीडिया घोटाले में दो दिन पहले उच्चतम न्यायालय के आदेश पर जमानत पर रिहा हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शुक्रवार को यहां दावा किया कि इस बार के लोकसभा चुनाव भाजपा ने बालाकोट, पुलवामा जैसे राष्ट्रवाद के मुद्दों पर लोगों का ध्यान भटका कर जीत लिया।

उन्होंने कहा कि इस समय भारत के राजनीतिक इतिहास में बदलाव का क्षण है और झारखंड की जनता इसे समझकर भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। पूर्व वित्त एवं गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। चिदंबरम ने झारखंड की जनता से भाजपा को हर हाल में सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने की अपील की।

जब चिदंबरम से पूछा गया कि आखिर लोकसभा चुनाव के बाद क्या बदला है जो जनता उनकी बात सुन लेगी तो उन्होंने कहा कि संसद के चुनाव भाजपा ने लोगों का ध्यान बंटाकर, राष्ट्रवाद के मुद्दे पर, पुलवामा, बालाकोट पर, सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर जीता है। लेकिन लोकसभा के बाद हरियाणा, महाराष्ट्र में चुनाव हुए और अब झारखंड की बारी है। उन्होंने कहा कि झारखंड चुनाव में बीस प्रतिशत महिलाओं को कांग्रेस ने टिकट दिया है। यह बहुत ही खुशी की बात है

टॅग्स :पी चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

भारतBihar Elections 2025: बिहार के नतीजों का पूरे देश पर होगा असर!, पीएम मोदी करेंगे 12 रैली

भारत'ऑपरेशन ब्लू स्टार एक गलती थी', पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम बोले- "इंदिरा गांधी को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी"

भारतशशि थरूर के बाद चिदंबरम और सलमान खुर्शीद ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सराहा, जानें कांग्रेस से अलग क्यों बोल रहे तीनों वरिष्ठ नेता

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं