लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने टीएमसी के 41 विधायकों को अपने संपर्क में बताया, टीएमसी बोली भाजपा के सात सांसद पाला बदलने को तैयार

By भाषा | Updated: January 15, 2021 00:52 IST

Open in App

कोलकाता, 14 जनवरी पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी के 41 विधायक उसके खेमे में आना चाहते हैं तो तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि भगवा दल के सात सांसद उसके संपर्क में हैं।

भाजपा महासचिव और बंगाल में पार्टी मामलों के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उनके पास ममता बनर्जी सरकार को समर्थन दे रहे ऐसे 41 विधायकों की सूची है जो पाला बदलकर भाजपा में आने के इच्छुक हैं।

उन्होंने अपने गृहनगर इंदौर में संवाददाताओं से कहा, "मेरे पास 41 ऐसे विधायकों की सूची है जो भाजपा में आना चाहते हैं। अगर मैं इन 41 विधायकों को भाजपा में ले लूं, तो वहां (बनर्जी की) सरकार गिर जाएगी। पर हम देख रहे हैं कि इनमें से किसे लेना है और किसे नहीं।"

विजयवर्गीय ने कहा, "हमने सोचा है कि अगर इनमें से किसी विधायक की छवि खराब है, तो हम उसे भाजपा में नहीं लेंगे।"

पश्चिम बंगाल में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होना है।

वहीं, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कोलकाता में दावा किया, "बंगाल से भाजपा के सात लोकसभा सदस्य हमारे संपर्क में हैं। वे बहुत जल्द पार्टी में शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत