Chandigarh mayoral polls: आप को 11 और कांग्रेस को 7 वोट, 18 वोट के साथ भाजपा ने चंडीगढ़ मेयर पर किया कब्जा, पार्षद सौरभ जोशी नए महापौर
By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 29, 2026 17:58 IST2026-01-29T15:42:35+5:302026-01-29T17:58:44+5:30
कांग्रेस के मौजूदा सांसद मनीष तिवारी ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह गाबी के समर्थन में हाथ उठाया। जोशी वार्ड संख्या 12 से निर्वाचित पार्षद हैं। गौरतलब है कि इस वार्ड के अंतर्गत सेक्टर 15, 16, 17 और 24 आते हैं।

file photo
चंडीगढ़ः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद सौरभ जोशी गुरुवार को चंडीगढ़ नगर निगम के नए महापौर चुने गए। जोशी को 18 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) के योगेश ढिंगरा को 11 वोट और कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह गाबी को 7 वोट प्राप्त हुए। मतदान गुप्त मतदान की पूर्व पद्धति के बजाय हाथ उठाकर कराया गया। मतदान में हिस्सा ले रहे पार्षदों ने पूर्व की गुप्त मतदान पद्धति के बजाय अपने उम्मीदवार के पक्ष में हाथ उठाकर समर्थन जताया। उम्मीदवार के समर्थन में हाथ उठाने के बाद पार्षदों ने मौखिक रूप से भी अपनी सहमति दी।
BJP wins #ChandigarhMayorElection for the 4th time.
— DD News, Chandigarh (@DDnewschd) January 29, 2026
Newly elected Mayor Saurbh Joshi celebrates after securing victory in the election.@MCChandigarh@PIBChandigarh@CBC_Chandigarhpic.twitter.com/d0JpDOFJSM
मनोनीत पार्षद रामनीक सिंह बेदी को चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया। चंडीगढ़ नगर निगम के 35 सदस्यीय सदन में भाजपा के 18 पार्षद, आप के 11 और कांग्रेस के छह पार्षद हैं। चंडीगढ़ के सांसद को भी 35 सदस्यीय नगर निगम के पदेन सदस्य होने के नाते मतदान का अधिकार प्राप्त है।
कांग्रेस के मौजूदा सांसद मनीष तिवारी ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह गाबी के समर्थन में हाथ उठाया। जोशी वार्ड संख्या 12 से निर्वाचित पार्षद हैं। गौरतलब है कि इस वार्ड के अंतर्गत सेक्टर 15, 16, 17 और 24 आते हैं। उन्होंने त्रिपक्षीय मुकाबले में ढिंगरा और गाबी को हराकर जीत हासिल की।
BJP’s Saurav Joshi storms to victory in the Mayor’s race, outclassing AAP’s Yogesh Dhingra.
— Vishnu Vardhan Reddy (@SVishnuReddy) January 29, 2026
The momentum doesn’t stop there; BJP bags the Senior Deputy Mayor and Deputy Mayor posts too.
Whitewash Alert: BJP dominates Chandigarh with a clean 3–0 sweep.#BJPWinsChandigarhpic.twitter.com/u9qEcJcrOz
गौरतलब है कि चंडीगढ़ महापौर चुनाव का परिणाम आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन के टूटने से प्रभावित हुआ था। जोशी का महापौर कार्यकाल चंडीगढ़ नगर निगम के चल रहे पांच वर्षीय कार्यकाल का पांचवां और अंतिम कार्यकाल होगा। जसमनप्रीत सिंह वरिष्ठ उप महापौर बने और सुमन शर्मा उप महापौर चुनी गईं। पिछले साल भाजपा की हरप्रीत कौर बाबला महापौर चुनाव जीती थीं।
Heartiest congratulations to Shri Saurabh Joshi ji on being elected Mayor of Chandigarh from BJP. 🎉
— Ravneet Singh Bittu (@RavneetBittu) January 29, 2026
Wishing him a successful tenure in serving the people and taking Chandigarh to new heights of development and good governance.
रवनीत बिट्टू की प्रतिक्रिया: भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने जोशी को बधाई दी। बिट्टू ने कहा, “भाजपा की ओर से चंडीगढ़ के महापौर चुने जाने पर श्री सौरभ जोशी जी को हार्दिक बधाई। जनता की सेवा करने और चंडीगढ़ को विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उनके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।”
इस बार महापौर चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने गठबंधन नहीं किया। भाजपा के जोशी को चंडीगढ़ का नया महापौर घोषित किए जाने के बाद उन्होंने वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर के पदों के लिए चुनाव कराए। कांग्रेस ने इस चुनाव में मतदान में हिस्सा नहीं लिया। महापौर पद के लिए मतदान के बाद कांग्रेस के सभी छह पार्षद और कांग्रेस सांसद तिवारी सदन से चले गए।
वरिष्ठ उप महापौर पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार जसमनप्रीत सिंह ने आप के पार्षद मनुअर खान को 18 के मुकाबले 11 वोट से हराया। भाजपा पार्षद सुमन शर्मा ने आप की उम्मीदवार जसविंदर कौर को हराकर उप महापौर का पद जीता। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल करने वाले आप के पार्षद रामचंद्र यादव ने उप महापौर पद के चुनाव से पहले अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली।