लाइव न्यूज़ :

ओवैसी के मंच पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारेः बीजेपी ने कहा- जो सिखाया जाता है उसकी कभी-कभी हकीकत सामने आ जाती है 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 21, 2020 14:38 IST

असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई में बेंगलुरु में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में गुरुवार को रैली निकाली गई थी। रैली के दौरान अमूल्‍या नाम की युवती ने मंच पर चढ़कर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए थे।

Open in App
ठळक मुद्देAIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के मंच से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने हमला बोला है।उन्होंने कहा कि जब मंच के पीछे सिखाया जाता है तो कभी-कभी मंच के आगे हकीकत आ जाती है।

ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के मंच से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने हमला बोला है और कहा है कि ओवैसी के मंच पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे हैं। जब मंच के पीछे सिखाया जाता है तो कभी-कभी मंच के आगे हकीकत आ जाती है।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ओवैसी की पार्टी के कद्दावर नेता वारिस पठान कहते हैं कि हम छीन कर लेंगे आजादी। मैं इन तथाकथित लिबरल से पूछना चाहता हूं कि कौन सी आजादी चाहिए, किससे आजादी चाहिए?'

संबित पात्रा ने कहा, 'ओवैसी की पार्टी ने कहा है कि 15 करोड़, 100 करोड़ पर भारी पड़ेंगे। अगर भाजपा के नेता ने ऐसा कोई बयान दे दिया होता तो आज सारे तथाकथित लिबरल सड़क पर उतर जाते, पूरे देश में कोहराम मचा देते। ये सारे लोग हमारे मुस्लिम भाइयों को बरगला रहे हैं, भ्रमित कर रहे हैं। इन सभी लोगों के हाथ में संविधान और दिल में वारिस पठान है, ये साबित कर दिया है।'

इसके अलावा उन्होंने कहा कि CAA के विरोध में पूरे देश में जिस प्रकार की घृणा की राजनीति कुछ लोग जो कर रहे हैं उसका उदाहरण आज हम लेकर आए हैं। देश में हो रहे इस पूरे प्रोटेस्ट में उनका कोई तथाकथित लीडर है तो वो असदुद्दीन ओवैसी और एआईएमआईएम पार्टी है।

बता दें, असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई में बेंगलुरु में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में गुरुवार को रैली निकाली गई थी। रैली के दौरान अमूल्‍या नाम की युवती ने मंच पर चढ़कर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए थे। युवती की नारेबाजी के बाद रैली में हंगामा मच गया, उसे तुरंत वहां से हटाया गया। पुलिस ने महिला के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर लिया है। अमूल्या की इस हरकत पर ओवैसी ने कहा था कि वह पाकिस्तान जिंदाबाद के नारों का समर्थन नहीं करते।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)असदुद्दीन ओवैसीसंबित पात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां