बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा का दावा, पाकिस्तान बनाना चाहता है राहुल गांधी को भारत का अगला प्रधानमंत्री
By पल्लवी कुमारी | Published: October 4, 2018 05:35 PM2018-10-04T17:35:05+5:302018-10-04T17:35:05+5:30
BJP Sambit Patra makes controversial claim: बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा- भारत में महागठबंधन तो बन नहीं पा रहा है लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व में टुकड़े-टुकड़े गैंग का अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन बन रहा है।
नई दिल्ली, 04 अक्टूबर: 2019 लोकसभा चुनाव के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। आय दिन कांग्रेस या भारतीय जनता पार्टी की ओर से कोई ना कोई विवादित बयान आ ही जाता है। इसी कड़ी में बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक दावा किया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भारत का अगला प्रधानमंत्री बनाने में कुछ हद तक पाकिस्तान का भी हाथ होगा।
न्यूज एजेंसी एएनआई को संबित पात्रा ने बताया, भारत देश को तोड़ने के लिए महागथबंधन का गठन किया गया है और पाकिस्तान उन महागठबंधन के सबसे महत्वपूर्ण घटकों में एक हूं। महागठबंधन को बढ़ाने के लिए कांग्रेस लगातार प्रयास कर रही है। पाकिस्तान में कई शक्तियां हैं जो राहुल गांधी को प्रधान मंत्री बनना चाहती है।
The Mahagathbandhan is being formed to break India. Pakistan is one of the most important components of this Mahagathbandhan. Congress is also a part of it. There are several powers in Pakistan who want Rahul Gandhi to be the Prime Minister: Sambit Patra, BJP pic.twitter.com/fK2uwNxldE
— ANI (@ANI) October 4, 2018
संबित पात्रा ने यह भी कहा कि भारत में महागठबंधन तो बन नहीं पा रहा है लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व में टुकड़े-टुकड़े गैंग का अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन बन रहा है।
भारत में महागठबंधन तो बन नहीं पा रहा है लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व में टुकड़े-टुकड़े गैंग का अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन बन रहा है : डॉ @sambitswarajpic.twitter.com/E2TdIEJeL7
— BJP (@BJP4India) October 4, 2018
बता दें कि देश की कई पार्टियां आगमी लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ एक साथ चुनावी मैदान में उतरने वाली है। लेकिन काफी हद तक ऐसा होते हुए नहीं दिख रहा है। तीन अक्टूबर को ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से साफ इनकार कर दिया है। मायावती ने कहा, आने वाले मध्य प्रदेश और राजस्थान में विधना सभा चुनाव में किसी भी कीमत पर कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होगा। बसपा चुनावी मैदान में अकेल ही चुनाव लड़ेगा। मायावती ने कांग्रेस के साथ गठबंधन पर कहा, भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) की ही तरह कांग्रेस भी हमारी पार्टी को खत्म करने की साजिश रच रही है।
LIVE: Press conference by Dr. @sambitswarajhttps://t.co/YuFx6BHAAq
— BJP (@BJP4India) October 4, 2018