लाइव न्यूज़ :

'राहुल 5 साल में जितनी बार विदेश गए, उतनी दफा संसदीय क्षेत्र रहे अमेठी नहीं पहुंचे, 9 यात्राओं की लोकेशन का भी पता नहीं'

By भाषा | Updated: October 31, 2019 15:31 IST

भाजपा ने राहुल गांधी विदेश यात्राओं पर होने वाले अत्यधिक खर्च की ओर इशारा करते हुए सवाल किया कि उनकी विदेश यात्राओं में हवाई टिकट, पांच सितारा होटलों में उनके ठहरने से लेकर अन्य खर्च कौन उठाता है?

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा सचिवालय को गांधी की तरफ से उनकी विदेश यात्राओं के बारे में कोई भी सूचना नहीं मिली।पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को आड़े हाथ लेते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पूरी दुनिया ध्यान के लिए भारत आती है लेकिन वह बार-बार विदेश जाते हैं।

भाजपा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश दौरों और उनकी गोपनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गांधी किसी गुप्त अभियान में लगे हैं। भाजपा प्रवक्ता जी वी एल नरसिंह राव ने कहा कि राहुल गांधी के लगातार विदेश दौरे जनहित के विषय हैं क्योंकि वह जनप्रतिनिधि हैं।

राव ने दावा किया कि कांग्रेस नेता ने पिछले पांच साल में 16 बार विदेश यात्रा की है जो उनके संसदीय क्षेत्र रहे उत्तर प्रदेश के अमेठी के उनके दौरों से अधिक है। भाजपा प्रवक्ता ने यहां पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह भी एक वजह है कि अमेठी ने उन्हें नकार दिया। उनकी 16 विदेश यात्राओं में से नौ का गंतव्य स्थान ही नहीं पता।’’

राव ने कहा, ‘‘इसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया? क्या वह किसी गुप्त अभियान में लगे हैं?’’

राहुल गांधी इस साल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले अमेठी संसदीय क्षेत्र से चुनाव हार गये थे। वह केरल के वायनाड से लोकसभा पहुंचे हैं। राव ने गांधी के विदेश दौरों की बात करते हुए संसदीय कार्य मंत्री के 3 जुलाई को लिखे एक पत्र का उल्लेख किया जिसके माध्यम से संसद सदस्यों को उनके लिए तय नियमों के बारे में जानकारी दी गयी है।

उन्होंने कहा कि मंत्री ने संसद सदस्यों को बताया कि उन्हें अपने विदेश दौरों के बारे में संसद को अग्रिम सूचना देनी चाहिए, भले ही यात्राएं विशुद्ध रूप से निजी हों।

राव ने दावा किया कि लोकसभा सचिवालय को गांधी की तरफ से उनकी विदेश यात्राओं के बारे में कोई भी सूचना नहीं मिली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को आड़े हाथ लेते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पूरी दुनिया ध्यान के लिए भारत आती है लेकिन वह बार-बार विदेश जाते हैं।

भाजपा नेता ने विदेश यात्राओं पर होने वाले अत्यधिक खर्च की ओर इशारा करते हुए सवाल किया कि गांधी की विदेश यात्राओं में हवाई टिकट, पांच सितारा होटलों में उनके ठहरने से लेकर अन्य खर्च कौन उठाता है।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं