भाजपा अध्यक्ष बनते ही काम पर लगे नबीन?, तावड़े, करंदलाजे, राम माधव, सतीश पूनिया, संजय उपाध्याय, आशीष शेलार, अशोक परनामी और रेखा शर्मा को प्रभारी-सह प्रभारी किया नियुक्त
By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 20, 2026 22:27 IST2026-01-20T22:23:25+5:302026-01-20T22:27:44+5:30
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जब बात पार्टी के विषयों की आती है, तब वह एक कार्यकर्ता हैं और ‘‘माननीय नितिन नवीन जी’’ उनके ‘बॉस’ हैं।

file photo
नई दिल्लीः नितिन नबीन के मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के साथ पार्टी के एक नये अध्याय की शुरुआत हो गई। उन्होंने जे. पी. नड्डा की जगह ली है। इसके साथ ही नितिन काम पर लग गए और कई राज्य में प्रभारी और सह प्रभारी को नियुक्त किया। नबीन ने चंडीगढ़ महापौर चुनाव के लिए राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। आगामी तेलंगाना नगर निगम चुनावों के लिए आशीष शेलार को चुनाव प्रभारी और अशोक परनामी तथा रेखा शर्मा को सह-चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए विनोद तावड़े को चुनाव प्रभारी और शोभा करंदलाजे को चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया है। आगामी ग्रेटर बेंगलुरु नगर निगम चुनाव के लिए श्री राम माधव को चुनाव प्रभारी और श्री सतीश पूनिया और श्री संजय उपाध्याय को चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया है।
BJP National President Shri @NitinNabin has appointed Shri Vinod Tawde, the National General Secretary, as the Election Observer for the Chandigarh Mayor Election. pic.twitter.com/Jbv3xl7bt9
— BJP (@BJP4India) January 20, 2026
BJP National President Shri @NitinNabin has appointed Shri Ashish Shelar as the Election In-Charge, and Shri Ashok Parnami along with Smt. Rekha Sharma as Election Co-Incharges for the upcoming Telangana Municipal and Corporation elections. pic.twitter.com/ssCbvlSvD9
— BJP (@BJP4India) January 20, 2026
BJP National President Shri @NitinNabin has appointed Shri Ram Madhav as the Election In-Charge and Shri Satish Poonia and Shri Sanjay Upadhyay as the Election Co-Incharges for the upcoming Greater Bengaluru Corporation election. pic.twitter.com/pIFfe77vRT
— BJP (@BJP4India) January 20, 2026
BJP National President Shri @NitinNabin has appointed Shri Vinod Tawde as the Election In-Charge and Sushri Sobha Karandlaje as Election Co-Incharge for the upcoming Kerala assembly election. pic.twitter.com/CaJbnuAGwm
— BJP (@BJP4India) January 20, 2026