लाइव न्यूज़ :

370 सीट जीतकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करें कार्यकर्ता, पीएम मोदी ने कहा- जी-जान से जुट जाएं और लक्ष्य पूरा करें, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2024 16:43 IST

BJP National Council Meeting: विनोद तावड़े के मुताबिक मोदी ने कहा, "370 सीट हमारे लिए आंकड़ा नहीं है। यह श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को श्रद्धांजलि होगी।"

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा को लोकसभा चुनाव में 370 सीट जीतना है।अगले सौ दिन तक जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया।उम्मीदवार भाजपा का चुनाव चिह्न ‘कमल’ का फूल होगा।

BJP National Council Meeting: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में 370 सीट जीतने के लिए जी-जान से जुट जाने और इस लक्ष्य को हासिल कर पार्टी के विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने को कहा। प्रधानमंत्री ने यह बात यहां भारत मंडपम में राष्ट्रीय परिषद की बैठक से पहले हुई भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। पदाधिकारियों की बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, " प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबसे महत्वपूर्ण बात यह कही कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में 370 सीट जीतना है।" तावड़े के मुताबिक मोदी ने कहा, "370 सीट हमारे लिए आंकड़ा नहीं है। यह श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को श्रद्धांजलि होगी।"

उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अगले सौ दिन तक जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया। तावड़े ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बैठक में भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवारों को लेकर कहा कि उम्मीदवार भाजपा का चुनाव चिह्न ‘कमल’ का फूल होगा। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री ने आगामी चुनाव में हर बूथ पर पिछले चुनाव के मुकाबले 370 अधिक वोट हासिल करने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं के लिए निर्धारित किया है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा पहली बार मतदान के पात्र युवाओं को पार्टी के कार्यकर्ता 2014 से पहले के भारत और 2014 के बाद के भारत का फर्क बताएं। उन्होंने कहा कि विपक्ष अगले चुनाव में 'तू-तू, मैं-मैं' की राजनीति करेगा लेकिन भाजपा को विकास और गरीब कल्याण के मुद्दे पर आगे बढ़ना है। 

टॅग्स :BJPअमित शाहजेपी नड्डाराजनाथ सिंहRajnath Singh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे