BJP सांसद की सलाह-मंदिरों के सोने से बाढ़ प्रभावित केरल के पुनर्निर्माण में मिल सकती है मदद

By भाषा | Published: September 13, 2018 01:33 AM2018-09-13T01:33:35+5:302018-09-13T01:33:35+5:30

उदित राज ने सलाह दी है कि पिछले महीने बाढ़ से तबाह हुए केरल के लोगों की मदद के लिए वहां के तीन प्रमुख मंदिरों के ‘‘सोने एवं धन’’ का इस्तेमाल किया जा सकता है।

bjp mp udit raj says temple gold can help rebuild flood hit kerala | BJP सांसद की सलाह-मंदिरों के सोने से बाढ़ प्रभावित केरल के पुनर्निर्माण में मिल सकती है मदद

फाइल फोटो

नई दिल्ली, 12 सितंबर: भारतीय जनता पार्टी सांसद उदित राज ने सलाह दी है कि पिछले महीने बाढ़ से तबाह हुए केरल के लोगों की मदद के लिए वहां के तीन प्रमुख मंदिरों के ‘‘सोने एवं धन’’ का इस्तेमाल किया जा सकता है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘पदमनाभ, सबरीमला, गुरूवायूर के पास एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का सोना एवं धन है ओर 21 हजार करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई के लिए जरूरी धन इन मंदिरों की संपत्ति से काफी कम है। इस तरह के धन का और क्या इस्तेमाल हो सकता है। लोग मर रहे हैं और दुख में हैं।’’ 

उत्तर पश्चिम दिल्ली के सांसद ने लोगों से यह मांग करने की अपील की। केरल में पिछले महीने बाढ़ से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी थी और इस समय व्यापक स्तर पर पुनर्निर्माण के प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं बाढ़ प्रभावित केरल में तापमान बढ़ने के साथ नदियों और कुओं के अप्रत्याशित तौर पर सूखने की खबरों ने राज्य सरकार को फिक्रमंद कर दिया है। सरकार ने बाढ़ के बाद के घटनाक्रम पर वैज्ञानिक अध्ययन कराने का निर्णय किया हैय़

Web Title: bjp mp udit raj says temple gold can help rebuild flood hit kerala

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे