लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी का छलका दर्द, कहा- पार्टी में अब उनका पहले जैसा महत्व नहीं रहा

By एस पी सिन्हा | Updated: February 5, 2023 17:30 IST

दरंभगा में शनिवार को आयोजित ‘दृष्टि बिहार एजेंडा 2025’ के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव प्रताप रूडी का दर्द छलक गया। रूडी ने कहा कि कोई क्यों अब आपको बुलाएगा?

Open in App
ठळक मुद्देदरंभगा में आयोजित ‘दृष्टि बिहार एजेंडा 2025’ के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव प्रताप रूडी का दर्द छलक गयाउन्होंने कहा कि लोग तो यही कहेंगे कि रूडी को भाजपा के एजेंडा से बाहर कर दिया गया हैभाजपा सांसद को कार्यसमिति की बैठक में मंच पर स्थान तक नहीं मिला

पटना: विपक्षी दलों के द्वारा भाजपा पर लगातार यह आरोप लगाए जाने पर कि पहले के तमाम बड़े नेताओं को साइडलाइन कर दिया गया है, अब खुद भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी का दर्द छलका है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि अब पार्टी में उनका पहले जैसा महत्व नहीं रह गया है। 

एक कार्यक्रम को संबोधित करते उन्होंने कहा कि मंच पर लोग भाषण दे रहे थे, और मैं आप लोगों की तरह ऐसे ही बैठा हुआ था। उस बात की तकलीफ मुझे नहीं है। आखिर तकलीफ क्यों हो…क्योंकि हमारा और आपका महत्व अब कहां रह गया है?

दरंभगा में शनिवार को आयोजित ‘दृष्टि बिहार एजेंडा 2025’ के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव प्रताप रूडी का दर्द छलक गया। रूडी ने कहा कि कोई क्यों अब आपको बुलाएगा? आप तो ऐसे ही अवलेवल हैं। कोई नोटिस कहां ले रहा है। आपको तो किसी के साथ चलना है। सीढ़ी लगा दीजिए चढ़कर ऊपर चला जाएग, सीढ़ी को मार के कोई नीचे फेंक देगा, मगर आप वहीं रहिएगा, आपका तो काम ही वही है। 

उन्होंने कहा कि लोग तो यही कहेंगे कि रूडी को भाजपा के एजेंडा से बाहर कर दिया गया है। कार्यसमिति की बैठक में मंच पर स्थान तक नहीं मिला। दरअसल, 28 और 29 जनवरी को दरभंगा में भाजपा कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई थी। दो दिनों तक चली इस बैठक में सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी को भी बुलाया गया था। 

बिहार भाजपा के तमाम बड़े नेताओं को तो मंच पर जगह दी गई। लेकिन राजीव प्रताप रूडी को मंच पर जगह नहीं मिली। रूडी अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मंच के सामने बैठे हुए थे, लेकिन किसी ने उन्हें मंच पर बुलाने की जहमत नहीं उठाई। वह दर्शक दीर्घा में बैठकर सभी नेताओं का भाषण सुनते रहे और जब सभी नेताओं ने अपना भाषण दे दिया तो वह वापस घर चले गए। रूडी इसी बात को लेकर खफा चल रहे हैं।

टॅग्स :BJPबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल