बिहार में हो सकता है महाराष्ट्र वाला खेला!, भाजपा सांसद प्रदीप सिंह ने कहा-कई जदयू नेता संपर्क में, विधायक और एमपी खुश नहीं

By एस पी सिन्हा | Published: January 15, 2023 05:14 PM2023-01-15T17:14:32+5:302023-01-15T17:15:25+5:30

भाजपा के अररिया से सांसद प्रदीप सिंह ने कहा है कि जदयू के नेता भाजपा के संपर्क में हैं। जदयू ने पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा दिन के उजाले में सपने बहुत देखती है।

BJP MP Pradeep Singh said Bihar will soon be like Maharashtra JDU leaders in contact MLA and MP are not happy | बिहार में हो सकता है महाराष्ट्र वाला खेला!, भाजपा सांसद प्रदीप सिंह ने कहा-कई जदयू नेता संपर्क में, विधायक और एमपी खुश नहीं

नीतीश कुमार को छोड़ कर जदयू के सभी नेताओं के लिए भाजपा के द्वार खुले हैं।

Highlightsभाजपा सांसद के इस दावे ने सर्द मौसम में भी सियासी गर्मी का अहसास करा दिया है।प्रदीप सिंह ने कहा कि जदयू के नेता भाजपा के संपर्क में हैं। नीतीश कुमार को छोड़ कर जदयू के सभी नेताओं के लिए भाजपा के द्वार खुले हैं।

पटनाः खरमास खत्म होते ही बिहार के सियासी गलियारे में सियासी गतिविधियां तेज  हो गई हैं। राजद विधायक व पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह और शिक्षा मंत्री के बयान को लेकर महागठबंधन में जारी तकरार के बीच भाजपा सांसद प्रदीप सिंह ने यह कहकर तापमान बढ़ा दिया है कि बिहार में जल्द ही महाराष्ट्र जैसे हालात हो जाएंगे।

 

भाजपा सांसद के इस दावे ने सर्द मौसम में भी सियासी गर्मी का अहसास करा दिया है। भाजपा के अररिया से सांसद प्रदीप सिंह ने कहा है कि जदयू के नेता भाजपा के संपर्क में हैं। हालांकि जदयू ने इस पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा दिन के उजाले में सपने बहुत देखती है। भाजपा सांसद ने कहा है कि नीतीश कुमार को छोड़ कर जदयू के सभी नेताओं के लिए भाजपा के द्वार खुले हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में भले ही महागठबंधन बन गया है। लेकिन उसके बनने से जदयू के विधायक और एमपी खुश नहीं है। प्रदीप सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि 2025 में महागठबंधन की अगुवाई तेजस्वी यादव करेंगे। इस घोषणा के बाद से ही जदयू के नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है और जदयू के कई विधायक भाजपा के संपर्क में आ गए हैं।

उन्होंने कहा कि बस थोड़ा से इंतज़ार कर लीजिए बिहार में भी महाराष्ट्र जैसा खेल दिख जाएगा। यह बात सिर्फ़ मैं राजनीतिक बयानबाजी के तौर पर नहीं कर रहा हूं, बल्कि पूरे भरोसे के साथ बोल रहा हूं। लेकिन, इसका खुलासा अभी नहीं करूंगा, समय आने पर सब कुछ सामने आ जाएगा।

वहीं जदयू के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस संभावना को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि ये एक वाहियात अनुमान है, भाजपा दिन के उजाले में सपने बहुत देखती है। ऐसा कुछ नहीं है। नीरज ने कहा कि जदयू में टूट का कोई रिकॉर्ड आज तक नहीं है। भाजपा की बेचैनी समझ में आती है। उन्हें सत्ता से दूरी बर्दाश्त नहीं होती है। भाजपा को समझना चाहिए कि ये बिहार है। यहां लोग उड़ती हुई चिड़िया के पंख में हल्दी लगाते हैं। ये महाराष्ट्र नहीं है। 

Web Title: BJP MP Pradeep Singh said Bihar will soon be like Maharashtra JDU leaders in contact MLA and MP are not happy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे