लाइव न्यूज़ :

प्रदूषण पर संसद में चर्चा: बीजेपी सांसद ने कहा- 'पहले दिल्ली के सीएम खांसते थे, अब पूरी दिल्ली खांस रही है'

By विनीत कुमार | Updated: November 19, 2019 17:02 IST

प्रदूषण पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि जब भी प्रदूषण दिल्ली में बड़ा मुद्दा आता है तो संसद से या फिर सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आवाज क्यों नहीं उठती है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान दिल्ली सरकार पर बरसे बीजेपी सांसददिल्ली के मुख्यमंत्री केवल दूसरों पर दोष डालने का काम कर रहे हैं, यमुना का भी बुरा हाल: प्रवेश वर्मा

दिल्ली समेत पूरे देश में प्रदूषण की हालत पर संसद में चर्चा के दौरान पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र से बीजेपी सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया। प्रवेश वर्मा ने लोकसभा में चर्चा के दौरान कहा कि दिल्ली में मास्क घोटाला हुआ है और बिना टेंडर के मास्क खरीदे गये।

प्रवेश वर्मा ने साथ ही कहा कि 5 साल पहले अरविंद केजरीवाल खांसते थे लेकिन अब पूरी दिल्ली खांस रही है। अरविंद केजरीवाल पर प्रदूषण के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाने का आरोप लगाते हुए प्रवेश वर्मा ने लोकसभा में कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री केवल दूसरों पर दोष मढ़ने का काम कर रहे हैं। प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केवल मास्क बांटने का काम कर रहे हैं और दूसरों पर आरोप डाल रहे हैं। 

'शहरी और ग्रामीण भारत के बीच झगड़ा नहीं लगाएं'

प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री प्रदूषण के लिए केवल पंजाब और हरियाणा में जलाये जा रहे पराली को दोषी ठहराते हैं। वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री को शहरी और ग्रामीण भारत के लोगों के बीच मनमुटाव पैदा करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। बकौल वर्मा, 'मुख्यमंत्री कहते हैं कि पराली जलाने से प्रदूषण हो रहा है। सांसद भगवंत मान यहां नहीं हैं, वे अगर होते तो मैं उनसे पूछता कि उनका मुख्यमंत्री के इस बयान पर क्या कहना है? दिल्ली सरकार शहरी और ग्रामीण भारत में मतभेद पैदा कर रही है। ये ठीक नहीं है।'

बीजेपी सांसद ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, 'दिल्ली में कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी बहुत हो रही है। हालांकि, किसी नॉर्म्स को फॉलो नहीं किया जा रहा है। दिल्ली में एयर प्योरीफॉयर की बिक्री भी बढ़ गई है और लोग दिल्ली छोड़कर जाना चाहते हैं।'

'यमुना का भी हाल बुरा'

प्रवेश वर्मा ने आगे कहा, 'मैं सारे सांसदों से कहता हूं कि एक बार यमुना को जाकर देख लीजिए। वहां हर इंडस्ट्री का पानी बिना ट्रीटमेंट के जा रहा है। पानी दिल्ली को कैसे मिलेगी, हवा दिल्ली को कैसे मिलेगी यह केवल मेरी चिंता नहीं होनी चाहिए, यह सभी की चिंता होनी चाहिए। आप सभी एक साल में दिल्ली में कम से कम 200 दिन तो रहते हैं। सभी को अपने सांसद निधि से दो करोड़ रुपये एयर प्योरिफायर टावर बनाने के लिए देना चाहिए।'

इससे पहले चर्चा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि जब भी प्रदूषण दिल्ली में बड़ा मुद्दा आता है तो संसद से या फिर सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आवाज क्यों नहीं उठती है। मनीष तिवारी ने कहा, 'हर साल प्रदूषण पर लोगों को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा क्यों खटखटाना पड़ता है। ये बेहत चिंता की बात है।'

मनीष तिवारी ने साथ ही कहा, 'यह आज बहुत जरूरी है कि ये सदन देश को एक संदेश दे कि उन्होंने जिन लोगों को चुना है, वे संवेदनशील हैं और इस मुद्दे को लेकर गंभीर हैं। ये केवल वायु प्रदूषण की बात नहीं है। हमारी नदियां भी आज प्रदूषित हैं।'

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रवायु प्रदूषणअरविन्द केजरीवालदिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया