लाइव न्यूज़ :

टीएमसी एमपी महुआ मोइत्रा ने 'बिहारी गुंडा' कहकर पुकारा, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का आरोप

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 29, 2021 16:46 IST

भाजपा नेताओं ने आईटी कमेटी की बैठक का बहिष्कार किया और उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देटीएमसी को सभी हिंदी भाषी लोगों से एलर्जी है।यह बिहार के गौरव पर हमला है। बीजेपी नेता ने अपनी शिकायत स्पीकर ओम बिरला के पास से की।

नई दिल्लीः भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में टीएमसी एमपी महुआ मोइत्रा पर बड़ा आरोप लगाया है। निशिकांत दुबे ने कहा कि वेस्ट बंगाल की सांसद महुआ मोइत्रा ने 'बिहारी गुंडा' कहकर पुकारा। टीएमसी सांसद ने आरोप को नकार दिया। 

आईटी पर संसदीय स्थायी समिति की बैठक के दौरान भाजपा और टीएमसी सांसदों के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया, जब भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शिकायत की कि तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने उन्हें कथित तौर पर तीन बार "बिहारी गुंडा" कहा था। समिति के अध्यक्ष शशि थरूर ने कहा कि ऐसी कोई बैठक पहले नहीं हुई थी।

भाजपा नेताओं ने आईटी कमेटी की बैठक का बहिष्कार किया और उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। दुबे ने कहा, "टीएमसी को सभी हिंदी भाषी लोगों से एलर्जी है। इसलिए उन्होंने मुझे 'बिहारी गुंडा' कहा। यह बिहार के गौरव पर हमला है। मैंने सभी तथ्य अध्यक्ष को सौंप दिए हैं। उन्हें (महुआ मोइत्रा) माफी मांगनी चाहिए।"

बीजेपी नेता ने अपनी शिकायत स्पीकर ओम बिरला के पास से की। हालांकि, महुआ मोइत्रा ने आरोपों से इनकार कर दिया। निशिकांत दुबे ने एक ट्वीट भी पोस्ट किया, "जिस तरह से आपके सांसद ने मुझे बिहार गुंडा शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली दी, आपकी पार्टी की उत्तर भारतीयों और हिंदी भाषी लोगों के प्रति नफरत देश के सामने उजागर हो गई है।" बीजेपी सांसद ने अपने ट्वीट में तृणमूल प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी टैग किया है।

निशिकांत दुबे ने थरूर को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में कहा कि उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसद की स्थायी समिति के प्रमुख शशि थरूर के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। उन्होंने नियम 222 का हवाला देते हुए कहा कि एक तरफ कांग्रेस विपक्षी दलों के लोग सदन नहीं चलने दे रहे हैं और दूसरी तरफ संसदीय समिति की बैठक हो रही है।

दुबे के मुताबिक, उन्होंने कांग्रेस नेता थरूर के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। गौरतलब है कि मंगलवार को सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति की बैठक हुई थी। इसमें शामिल भाजपा सांसद बैठक आरंभ होने से पहले ही बाहर चले गए थे।

उनका दावा था कि इस बैठक के एजेंडे के बारे में उन्हें सूचित नहीं किया गया था। भाजपा सांसदों का कहना था कि जब विपक्ष के हंगामे के कारण संसद की कार्यवाही नहीं चल पा रही है तो फिर संसदीय समिति कैसे अपना काम कर सकती है।

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रममता बनर्जीमहुआ मोइत्राटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?