लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सांसद जितेंद्र सिंह ने कहा-उमर, सज्जाद, मुफ़्ती जैसे नेताओं की राजनीति पारी खत्म हो गई है

By स्वाति सिंह | Updated: August 18, 2019 12:09 IST

जितेंद्र सिंह ने कहा बताया कि वह फिलहाल दो-चार नेताओं से निपट रहे हैं।उन्होंने कहा 'जम्मू-कश्मीर में लागू प्रतिबंधों को वे लोग बढ़ा-चढ़ा कर दिखा रहे हैं जो अनुच्छेद 370 के प्रावधान निरस्त किए जाने के विरोधी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजितेंद्र सिंह ने कहा बताया कि वह फिलहाल दो-चार नेताओं से निपट रहे हैं।बीजेपी सांसद जितेंद्र सिंह ने कहा 'इन नेताओं की की राजनीति पारी अब समाप्त हो गई है।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर से बीजेपी सांसद ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर राजनीति में साजद लोन, उमर अब्दुल्ला, शाह फैसल जैसे नेताओं का कोई भविष्य नहीं है। उन्होंने कहा 'इन नेताओं की की राजनीति पारी अब समाप्त हो गई है और इस बात को कहीं ना कहीं ये लोग भी महसूस कर रहे हैं। 

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए केन्द्रीय मंत्री जिंतेंद्र सिंह ने कहा 'साजद लोन, उमर अब्दुल्ला, शाह फैसल जैसे नेताओं की राजनीति पारी ख़त्म हो चुकी है। ये बस मीडिया का ही कुछ तबका है जो उनका भविष्य देखना चाहता है जिससे आगे की कहने बढ़ सके।' जितेंद्र सिंह ने आगे कहा 'मैं यह पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि आम आदमी चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम वह अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर पूरा जम्मू-कश्मीर आनन्दित हो रहा है। बस अब कुछ ही दिनों में माहौल खुलेगा और धारा 370 के हटने से वहां के लोगों के पास भी लाभ पहुंचेगा। 

जितेंद्र सिंह ने कहा बताया कि वह फिलहाल दो-चार नेताओं से निपट रहे हैं। उन्होंने कहा 'जम्मू-कश्मीर में लागू प्रतिबंधों को वे लोग बढ़ा-चढ़ा कर दिखा रहे हैं जो अनुच्छेद 370 के प्रावधान निरस्त किए जाने के विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में मात्र सात-आठ प्रतिशत मत हासिल करके अब तक केवल दो परिवार वैकल्पिक रूप से सत्ता में रहते थे लेकिन अब राज्य जल्द ही वास्तिवक लोकतंत्र देखेगा।

इससे पहले ईद के मौके पर जितेंद्र सिंह ने कहा था कि इस बार ईद के मौके पर पहले की तुलना में कश्मीर में शांति का माहौल रहा। उन्होंने कहा था कि कश्मीर में आम आदमी अनुच्छेद 370 के हटाए जाने का आनंद ले रहा है। जहां भी धारा 144 लागू की गई थी, उसे बंद किया जा रहा है।' उन्होंने आगे कहा कि इस बार ईद की पूर्व संध्या को अन्य साल और अवसरों की तुलना में शांति का माहौल अधिक है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन