भाजपा सांसद ने की प्रियंका गांधी और उनके पति राबर्ट वाड्रा की एसपीजी सुरक्षा हटाने की मांग

By एस पी सिन्हा | Published: August 27, 2019 08:47 PM2019-08-27T20:47:14+5:302019-08-27T20:47:14+5:30

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को मिली एसपीजी सुरक्षा पर सवाल उठाया। उन्होंने प्रियंका गांधी और उनके पति राबर्ट वाड्रा को मिली एसपीजी सुरक्षा को हटाए जाने की मांग की।

BJP MP demands removal of SPG security of Priyanka Gandhi and her husband Robert Vadra | भाजपा सांसद ने की प्रियंका गांधी और उनके पति राबर्ट वाड्रा की एसपीजी सुरक्षा हटाने की मांग

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी। (फाइल फोटो)

केन्द्र सरकार के द्वारा एसपीजी सुरक्षा को लेकर लिये जा रहे निर्णयों के बीच भाजपा के राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा ने प्रियंका गांधी और राबर्ट वाड्रा की एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि एसपीजी सुरक्षा संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को मिलनी चाहिए न कि रैलियों को संबोधित करने वाले नेताओं को. 

वहीं, राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा के बयान पर जवाब देते हुए सिन्हा ने कहा की एसपीजी सुरक्षा कोई राजनिति का विषय नहीं है जो उस पर राजनीति किया जाए.

आर के सिन्हा ने कहा कि सरकार किसी की भी हो एसपीजी केवल संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को ही दी जाए. जब सांसद सिन्हा से उनकी सुरक्षा के बारे में पूछा गया तो आरके सिन्हा ने खुद पर भी धमकी-खतरा होने की बात कही.

उल्लेखनीय है कि हाल में ही केंद्र सरकार ने समीक्षा के बाद पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा को वापस लिया है. हालांकि सरकार के इस कदम पर विवाद भी छिड़ गया है. यह मुद्दा फिर गर्म हो गया है कि क्या पूर्व प्रधानमंत्रियों की एसपीजी सुरक्षा हटाई जानी चाहिए.

मनमोहन सिंह को एसपीजी की बजाय अब जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी. फिलहाल भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को एसपीजी सुरक्षा मिली हुई है.

यह सुरक्षा प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्रियों और उनके परिजनों (माता-पिता, पति/पत्नी, बच्चे) को मिलती है.

देश में एसपीजी के बाद देश के बड़े वीवीआईपी को सुरक्षा जेड प्लस सुरक्षा कवर मिलता है. इस कवर में 36 जवान दिन रात सुरक्षा में लगे होते हैं. एनएसजी कमांडो के साथ सीआरपीएफ और आईटीबीपी के जवान भी कवर में शामिल होते हैं. देश के प्रमुख मुख्यमंत्रियों को इसकी सुरक्षा मिली हुई है.

Web Title: BJP MP demands removal of SPG security of Priyanka Gandhi and her husband Robert Vadra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे