लाइव न्यूज़ :

BJP विधायकों ने असम के मुख्यमंत्री से कहा- नागरिकता कानून को लेकर दूर किये जाये संदेह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2019 18:01 IST

हजारिका ने कहा कि मुख्यमंत्री को केन्द्र से असम समझौते की धारा छह और सात, भाषा तथा संस्कृति के लिए संवैधानिक सुरक्षा उपायों और राज्य का सर्वांगीण आर्थिक विकास जल्द से जल्द सुनिश्चित करने का आग्रह करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायकों के एक समूह ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से मुलाकात की संशोधित नागरिकता कानून की वजह से लोगों के गुस्से का सामना कर रहे हैं भाजपा विधायक

भाजपा विधायकों के एक समूह ने बृहस्पतिवार को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से मुलाकात की और उनसे संशोधित नागरिकता अधिनियम के संबंध में लोगों के बीच भय और संदेहों को दूर करने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।

भाजपा विधायक पद्मा हजारिका ने मुख्यमंत्री के आवास पर बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि भाजपा के लगभग 14 विधायकों ने सोनोवाल को बताया कि वह संशोधित नागरिकता कानून की वजह से लोगों के गुस्से का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कानून के कारण ‘‘भाजपा और उनके नेताओं में अविश्वास’’ है और इसे जल्द से जल्द दूर किया जाना चाहिए। हजारिका ने कहा कि कुछ विधायकों द्वारा दिए गए कुछ बयानों के कारण भाजपा विधायकों के खिलाफ गुस्सा बढ़ गया है, हालांकि उन्होंने उनका नाम लेने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने मुख्यमंत्री से भाषा, संस्कृति और लोगों की सुरक्षा के बारे में मजबूत कदम उठाने और इन मामलों में संवैधानिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।’’ हजारिका ने कहा कि मुख्यमंत्री को केन्द्र से असम समझौते की धारा छह और सात, भाषा तथा संस्कृति के लिए संवैधानिक सुरक्षा उपायों और राज्य का सर्वांगीण आर्थिक विकास जल्द से जल्द सुनिश्चित करने का आग्रह करना चाहिए।

डिब्रूगढ़ के विधायक प्रशांत फुकन ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से केन्द्र से यह अनुरोध करने को भी कहा है कि कानून के बारे में संदेहों को दूर करने के लिए कदम उठाये जाये क्योंकि हम यह भी चाहते हैं कि सभी अवैध बांग्लादेशियों को राज्य से निकाल दिया जाए।’’

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनअसमसर्बानंद सोनोवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया