लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच बीजेपी का बयान, कहा- पार्टी के कुछ नेता चाहते हैं राज्य में दोबारा हो चुनाव

By भाषा | Updated: November 4, 2019 17:33 IST

महाराष्ट्र चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिल पाया। भाजपा को सबसे ज्यादा 105 सीट मिली, जबकि उसकी गठबंधन सहयोगी शिवसेना 56 सीटों पर विजयी रही। महाराष्ट्र की 13वीं विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को पूरा हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच भाजपा के एक निवर्तमान मंत्री ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी के कुछ नेता चाहते हैं कि राज्य में दोबारा चुनाव हो। भाजपा की गठबंधन सहयोगी शिवसेना मुख्यमंत्री पद को लेकर अड़ी है और इस कारण राज्य में सरकार गठन की दिशा में गतिरोध लगातार बना हुआ है।

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच भाजपा के एक निवर्तमान मंत्री ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी के कुछ नेता चाहते हैं कि राज्य में दोबारा चुनाव हो। भाजपा की गठबंधन सहयोगी शिवसेना मुख्यमंत्री पद को लेकर अड़ी है और इस कारण राज्य में सरकार गठन की दिशा में गतिरोध लगातार बना हुआ है।

भाजपा खुद का मुख्यमंत्री चाहती है। महाराष्ट्र के निवर्तमान पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल ने एक टीवी चैनल से कहा कि भाजपा नेताओं ने राज्य में दोबारा चुनाव कराने की अपनी इच्छा धुले में रविवार को एक समीक्षा बैठक में व्यक्त की।

निवर्तमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाने वाले रावल ने कहा, ‘‘पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को शिवसेना के साथ गठबंधन नहीं करना चाहिए था...हमें एक बार फिर अवसर दें, हम दोबारा लड़ेंगे और इस बार जीतेंगे।’’

रावल ने कहा कि धुले में आयोजित बैठक में अनेक भाजपा नेता, कार्यकर्ता और हालिया विधानसभा चुनाव में लड़ने वाले उम्मीदवार शामिल हुए। मंत्री ने कहा, ‘‘उनमें से कई नाराज हैं क्योंकि शिवसेना से गठबंधन के चलते हम कुछ सीटों पर नहीं लड़ पाए और कुछ क्षेत्रों में मामूली अंतर से हार गए।’’

हालिया चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिल पाया। भाजपा को सबसे ज्यादा 105 सीट मिली, जबकि उसकी गठबंधन सहयोगी शिवसेना 56 सीटों पर विजयी रही। महाराष्ट्र की 13वीं विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को पूरा हो रहा है।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी