लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नेता उमा भारती बोलीं- साध्वी प्रज्ञा ठाकुर महान संत, मैं उनके सामने मूर्ख प्राणी!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 28, 2019 13:37 IST

उमा भारती ने तंज कसते हुए कहा क‍ि वो तो एक महान संत हैं, उनसे मेरी तुलना मत कीज‍िए. मैं बहुत ही साधारण मूर्ख क‍िस्म की प्राणी हूं।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है। पिछले दिनों साध्वी प्रज्ञा के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने वाली याचिका को एनआईए कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर तंज कसा है। जब उमा भारती से पूछा गया कि क्या मध्य प्रदेश की राजनीति में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर उनका स्थान ले लेंगी तो उन्होंने तंज सका। उमा ने कहा, 'वह एक महान संत हैं। मेरी उनसे तुलना मत कीजिए। मैं तो सिर्फ एक साधारण और मूर्ख प्राणी हूं।"

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में साध्वी प्रज्ञा के पदार्पण के बाद उनकी तुलना उमा भारती से की जा रही है। कुछ दिन पहले जब प्रज्ञा ठाकुर से उमा भारती के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा कि उन्हें संगठन ने भोपाल भेजा है, उमा भारती से उनकी बात नहीं होती।

मध्य प्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर कांग्रेस की तरफ से दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले दिनों साध्वी प्रज्ञा के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने वाली याचिका को एनआईए कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

उम्मीदवारी की घोषणा के साथ ही साध्वी प्रज्ञा विवादित बयान दे रही हैं। पहले उन्होंने मुंबई आतंकी हमले में शहीद हेमंत करकरे को श्राप से हुई मौत बताया। इसके बाद उन्होंने बाबरी मस्जिद के विवादित ढांचे पर विवादित बयान दिया था। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावउमा भारतीसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर पेयजल कांड: उमा भारती ने खोल दी पोल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव से इस्तीफा मांगा

भारत2029 लोकसभा चुनाव झांसी सीट से लड़ना चाहती हूं?, उमा भारती ने कहा- भाजपा नेतृत्व को सूचना दे दी, पार्टी अगर चाहेगी तो...

भारत"मुझे पीएम मोदी, योगी का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया गया", साध्वी प्रज्ञा ने जांच टीम पर लगाया गंभीर आरोप

भारतVIDEO: 'पुलिस ने दबाव में काम किया, कांग्रेस हिंदुओं से माफी मांगे', मालेगांव विस्फोट केस के निर्णय पर बोले सीएम देवेंद्र फडणवीस

भारत'मुझे संन्यासी होने के कारण आतंकवादी कहा गया': 2008 मालेगांव विस्फोट मामले में बरी होने के बाद प्रज्ञा ठाकुर रो पड़ीं

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया