लाइव न्यूज़ :

BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा- विदेशियों के बयानों के सहारे नहीं लिख सकते देश का इतिहास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2020 14:28 IST

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि यह “स्व-शासन में गांवों की स्वायत्तता के लिए विकेंद्रीकृत था” और पंचायत व्यवस्था इसी की अभिव्यक्ति है। स्वामी ने कहा कि किसी भी देश का इतिहास उस देश के बारे में विदेशियों के विवरण पर आधारित नहीं हो सकता।

Open in App
ठळक मुद्देकिसी भी देश का इतिहास उसके बारे में विदेशी विवरण पर आधारित नहीं हो सकतास्वामी ने कहा 'इतिहास विदेशी बयानों के आधार पर नहीं रचा जा सकता'

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि किसी भी देश का इतिहास उसके बारे में विदेशी विवरण पर आधारित नहीं हो सकता और भारत के लोगों के लिए समय आ गया है कि वे पौराणिक सूत्रों को गंभीरता से लें तथा भारतीयों द्वारा लिखे गए भारत के इतिहास को आत्मसात करें। उनके मुताबिक ‘हेरफेर’ रहित इतिहास में यह दर्ज होगा कि “हिंदुस्तान शासन की कला में, राज दरबारों की शैली में, युद्ध के तरीकों में, अपने कृषि आधार के रखरखाव में, और सूचना के प्रसार में वैचारिक रूप से एक था।”

उन्होंने कहा कि यह “स्व-शासन में गांवों की स्वायत्तता के लिए विकेंद्रीकृत था” और पंचायत व्यवस्था इसी की अभिव्यक्ति है। स्वामी ने कहा कि किसी भी देश का इतिहास उस देश के बारे में विदेशियों के विवरण पर आधारित नहीं हो सकता।

उन्होंने अपनी नई किताब “अयोध्या राम टेंपल एंड हिंदू रेनेसां” में लिखा है, “हमारे लिए पौराणिक स्रोतों को गंभीरता से लेने और प्राचीन भारत के स्थापित और हेर-फेर से परे रहे इतिहास को आत्मसात करने का समय आ गया है, भारत के बारे में भारतीयों द्वारा लिखा गया इतिहास।”

स्वामी ने कहा, “ऐसा पुनर्लिखित इतिहास किसी भी राष्ट्र की अद्भुत निरंतरता को सामने लाएगा, जिसे देश युद्ध और राजनीतिक संकटों के समय बार-बार अपनी पहचान के तौर पर पेश करता है।” इस किताब के सह लेखक सत्यपाल सभरवाल हैं। वह स्वामी के विधिक दल के सदस्य हैं। किताब का प्रकाशन हर आनंद पब्लिकेशनंस द्वारा किया गया है और यह अयोध्या में राम मंदिर के पुनर्निर्माण पर केंद्रित है।

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से डरते हैं पीएम मोदी?, पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा-युद्ध विराम क्यों

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया