लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की चैट पर जितिन प्रसाद का हमला, कहा-एक दिन इंदिरा गांधी की निंदा कर सकते हैं...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 12, 2021 20:29 IST

कांग्रेस ने एक ‘क्लब हाउस’ संवाद में दिग्विजय सिंह की जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने से संबंधित टिप्पणी को लेकर खड़े हुए विवाद को लेकर शनिवार को उन्हें परोक्ष रूप से नसीहत दी।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना और राज्य का दर्जा खत्म करना ‘बहुत दुखद’ है।जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित करने वाले विधेयक को मंजूरी दी थी।भाजपा ने निशाना साधा और कांग्रेस पर भारत के खिलाफ बोलने तथा पाकिस्तान की ‘हां में हां’ मिलाने का आरोप लगाया।

नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ‘क्लब हाउस’ संवाद के दौरान यह टिप्पणी करके एक विवाद को जन्म दे दिया कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना और राज्य का दर्जा खत्म करना ‘बहुत दुखद’ है तथा उनकी पार्टी इस पर पुनर्विचार करेगी।

भाजपा इसे मुद्दे को लेकर हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने पल्ला झाड़ लिया है। हाल ही कांग्रेस से भाजपा में आए जितिन प्रसाद ने भी अपने ट्वीट में करारा प्रहार किया है। उन्होंने चैट के ऑडियो को रिट्वीट करते हुए लिखा है कि दिग्विजय सिंह अपनेपाकिस्तान प्रेम के लिए जाने जाते हैं। ऐसा ही रहा तो एक दिन वो पाकिस्तान को बांटने के लिए इंदिरा गांधी जी की भी निंदा कर सकते हैं।

दिग्विजय बोले-अनु. 370 पर कांग्रेस पुनर्विचार करेगी, भाजपा ने निशाना साधा

भाजपा ने निशाना साधा और कांग्रेस पर भारत के खिलाफ बोलने तथा पाकिस्तान की ‘हां में हां’ मिलाने का आरोप लगाया। भाजपा का कहना है कि सिंह ने पाकिस्तानी मूल के पत्रकार के साथ संवाद के दौरान यह टिप्पणी की। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को बयान देना चाहिए।

उधर, दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया, ‘‘अनपढ़ लोगों की जमात को ‘शैल’ (करेंगे) और ‘कंसिडर’ (विचार करना) में फ़र्क़ शायद समझ में नहीं आता।’’ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इस मामले पर कहा कि अगस्त, 2019 में कांग्रेस कार्य समिति ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर प्रस्ताव पारित किया था और वही पार्टी का आधिकारिक रुख है तथा वरिष्ठ नेताओं को उसी प्रस्ताव को देखना चाहिए। सोशल मीडिया पर उपलब्ध बातचीत के एक हिस्से के मुताबिक, दिग्विजय सिंह ने क्लबहाउस संवाद में कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना और राज्य का दर्जा खत्म करना बहुत दुखद है।

कांग्रेस पार्टी इस विषय पर निश्चित तौर पर पुनर्विचार करेगी।’’ भाजपा प्रवक्ता पात्रा ने सिंह की इस टिप्पणी को लेकर संवाददाताओं से कहा, ‘‘क्लब हाउस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह किस प्रकार से बाहर भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं और किस प्रकार पाकिस्तान की हां में हां मिला रहे हैं वो हम सभी ने देखा है।’’

पाकिस्तान के साथ हाथ मिलाना कांग्रेस की पुरानी आदत

उन्होंने कहा, ‘‘ये वही दिग्विजय सिंह हैं, जिन्होंने पुलवामा हमले को एक दुर्घटना मात्र बता दिया था, इन्होंने ही 26/11 के हमले को आरएसएस की साजिश बताया था और उस समय पाकिस्तान को क्लीन चिट देने का भी प्रयास किया था।’’ पात्रा ने राहुल गांधी और मणिशंकर अय्यर की पुरानी टिप्पणियों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि पाकिस्तान के साथ हाथ मिलाना कांग्रेस की पुरानी आदत है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सब उसी टूलकिट का हिस्सा है जिसे भाजपा ने बेनकाब किया है।’’ भाजपा प्रवक्ता ने कहा ‘‘मैं निवेदन करता हूं कि कांग्रेस पार्टी अपने नाम को बदले। वो आईएनसी को बदलकर एएनसी (एंटी नेशनल क्लब हाउस) कर दे। ये एक ऐसा क्लब हाउस है, जिसमें सारे लोग मोदी जी से घृणा करते-करते आज हिंदुस्तान से घृणा कर बैठे हैं।’’

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस का पहला प्यार पाकिस्तान है। दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी का संदेश पाकिस्तान को दिया है। कांग्रेस कश्मीर को हथियाने में पाकिस्तान की मदद करेगी।’’

टॅग्स :जम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदीपाकिस्तानधारा 370कांग्रेसदिग्विजय सिंहसंबित पात्राभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी