BJP नेता गिरिराज सिंह ने एक बार फिर दिया बड़ा बयान, PM नरेंद्र मोदी को बताया भगवान!
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 15, 2020 08:15 PM2020-02-15T20:15:36+5:302020-02-15T20:15:36+5:30
गिरिराज सिंह ने नाम लिए बिना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान बता दिया। उन्होंने कहा कि बुरा ना मानें तो भगवान का उदय तो हो चुका है, जिसे आपने 303 सीट देकर विजयी बनाया है।
बिहार के बेगुसराय से BJP सांसद व नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बेगूसराय के एक कार्यक्रम में कहा कि भारतवंशी और भारत मात को जो आंख दिखाएगा उसकी आंखें निकाल दी जाएंगी क्योंकि क्योंकि नए भारत का उदय हो चुका है।
इसके साथ ही उन्होंने नाम लिए बिना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान बता दिया। उन्होंने कहा कि बुरा ना मानें तो भगवान का उदय तो हो चुका है, जिसे आपने 303 सीट देकर विजयी बनाया है।
इसके पहले भी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र में थे। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर बी.आर. अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यर्पण किया। मंत्री के जाने के बाद वहां के स्थानीय राजद व सीपीआई कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर की प्रतिमा की धुलाई की।
बता दें कि इन दिनों केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने विवादित बयान के अलावा बेगूसराय में एक हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने वाली महिला का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करवाने के बाद मीडिया में हाईलाइट हैं।
Bihar: CPI (Communist Party of India) & RJD (Rashtriya Janata Dal) workers washed the statue of BR Ambedkar (in pic 3), after Union Minister Giriraj Singh garlanded the statue in Begusarai. (14.02.2020) https://t.co/opwCPqpaAN">pic.twitter.com/opwCPqpaAN
— ANI (@ANI) https://twitter.com/ANI/status/1228637358158798848?ref_src=twsrc%5Etfw">February 15, 2020
दरअसल, महिला का अंतिम संस्कार करवाने के लिए खुद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने परिजनों के सामने हाथ जोड़कर उनको मनाया। परिजनों को मनाते हुए गिरिराज सिंह का वीडियो सोसश मीडिया पर भी आया है। वीडियो को ट्विटर पर गिरिराज सिंह ने रिट्वीट भी किया है। गिरिराज सिंह वीडियो में बोलते हुए दिख रहे हैं, 'हिन्दू धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं है और हमें अपने धर्म की रक्षा करनी चाहिए।' वीडियो में गिरिराज सिंह परिजनों से हाथ जोड़कर विनती करते भी दिख रहे हैं।
बिहार: ईसाई धर्म अपना चुके परिवार की महिला का हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कराने के लिए गिरिराज सिंह ने परिवार से विनती की, कहा- हिन्दू धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं।https://t.co/fS79vdp6ui">pic.twitter.com/fS79vdp6ui
— Utkarsh Kumar Singh (@UtkarshSingh_) https://twitter.com/UtkarshSingh_/status/1228519464200617984?ref_src=tw…">February 15, 2020
13 फरवीर को बेगूसराय की उक्त महिला की मौत के बाद परिजन शव को दफनाने ले जा रहे थे। इसकी सूचना पहले वहां के स्थानीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली। जिसके बाद उन्होंने सबसे पहले पहुंचकर परिजन को मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे लोग नहीं माने।