लाइव न्यूज़ :

BJP नेता ने लगाया ममता सरकार पर भेदभाव का आरोप, कहा अगर मैदानी इलाकों में रवींद्रनाथ टैगोर की मनाई जाती है जयंती तो नेपाली कवि की क्यों नहीं?

By आजाद खान | Updated: March 18, 2022 12:36 IST

भाजपा नेता के आरोप पर वित्त राज्यमंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘हमारी मुख्यमंत्री पहाड़ी क्षेत्र का निरंतर दौरा करती हैं और वह उस इलाके और वहां के लोगों को बंगाल का अभिन्न अंग मानती हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में भाजपा नेता ने ममता बनर्जी के सरकार पर आरोप लगाया है। नेता ने कहा कि बंगाल के लोगों पहाड़ी लोगों से भेदभाव करते हैं।उन्होंने राष्ट्र कवि भानु भक्ता आचार्य की जयंती मैदानी इलाकों में नहीं मनाने पर भी सवाल उठाया है।

कोलकाता:पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की पहाड़ियों में स्थित कुरसियांग सीट से भाजपा विधायक बिष्णु प्रसाद शर्मा ने गुरूवार को अपना आरोप दोहराया कि राज्य के पहाड़ी इलाकों का पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों से कटाव है। उन्होंने दावा किया कि नेपाली कवि भानुभक्त की जयंती मैदानी इलाकों में नहीं मनाई जाती जबकि रवींद्रनाथ टैगोर की जंयती हर जगह मनाई जाती है। आपको बता दें कि राज्य में टीएमसी की सरकार को लेकर भाजपा हमेशा हमला बोलते रहती है, ऐसे में बीजेपी नेता का यह बयान नया विवाद न शुरू कर दे।  

पहाड़ी इलाके नहीं जुड़े हैं मैदानों से-बिष्णु प्रसाद शर्मा

इस मामले में विधानभा में बजट पर चर्चा के दौरान शर्मा ने कहा, ‘‘आप मेरे द्वारा सदन में व्यक्त किए गए विचार से असहज हो सकते हैं कि दार्जिलिंग को अलग राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए क्योंकि पहाड़ों के लोग भावनात्मक रूप से मैदानी इलाकों से नहीं जुड़े हैं।’’ 

नेता ने बंगाल के लोगों पर लगाया भेजभाव का आरोप

उन्होंने कहा कि कई तथ्यों में से एक तथ्य पर गौर करें तो ‘‘हमारे राष्ट्र कवि भानु भक्ता आचार्य को मैदानी इलाकों में उनकी जयंती पर महत्व नहीं मिलता जबकि रवींद्रनाथ टैगोर की जंयती अति उत्साह से पहाड़ों में मनाया जाता है। बंगाल में लोगों द्वारा भेदभाव का महसूस कारण को इससे कोई भी समझ सकता है।’’ 

भाजपा नेता को वित्त राज्यमंत्री ने दिया पलटवार

इसके जवाब में वित्त राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘हमारी मुख्यमंत्री पहाड़ी क्षेत्र का निरंतर दौरा करती हैं और वह उस इलाके और वहां के लोगों को बंगाल का अभिन्न अंग मानती हैं।’’ 

टॅग्स :पश्चिम बंगालBJPटीएमसीनेपालnepal
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस