'हम चुपचाप नहीं बैठ सकते', राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने कहा- भारत विरोधी कृत्य की निंदा नहीं करेंगे तो देश हमसे सवाल पूछेगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 16, 2023 04:25 PM2023-03-16T16:25:53+5:302023-03-16T16:27:31+5:30

केंद्रीय मंत्री रीजीजू ने कहा, ‘‘राहुल गांधी जो भी बोलते हैं, कांग्रेस को नुकसान होता है। इससे हमें कोई आपत्ति नहीं है। कांग्रेस किस परिस्थिति में है, यह उनका अंदरूनी मामला है। राहुल गांधी की वजह से कांग्रेस अगर डूबती है तो हमें कोई दिलचस्पी नहीं है। अगर कांग्रेस पार्टी को राहुल गांधी ने डुबा दिया या बर्बाद कर दिया तो हमारे लिए यह कोई दिलचस्पी का विषय नहीं है।’’

bjp Kiren Rijiju said on Rahul Gandhi statement we cannot sit quietly | 'हम चुपचाप नहीं बैठ सकते', राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने कहा- भारत विरोधी कृत्य की निंदा नहीं करेंगे तो देश हमसे सवाल पूछेगा

'हम चुपचाप नहीं बैठ सकते', राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने कहा- भारत विरोधी कृत्य की निंदा नहीं करेंगे तो देश हमसे सवाल पूछेगा

Highlights कोई देश को गाली देगा तो यह देश कभी माफ नहीं करेगाः किरेन रीजीजूरीजीजू ने कहा कि राहुल गांधी ने लंदन में जाकर झूठ बोला कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जाता।केंद्रीय मंत्री ने कहा- सदन के नियमों को तार-तार कर राहुल गांधी ने झूठ बोला।

नयी दिल्लीः राहुल गांधी के कैम्ब्रिज में दिए भाषण को लेकर भाजपा माफी पर अड़ी हुई है। भाजपा ने गुरुवार कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भारत विरोधी ताकतों की भाषा बोलने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि देश ने उन्हें खारिज कर दिया है तो इसका ये मतलब नहीं कि उन्हें विदेशी भूमि पर लोकतंत्र का अपमान करने का अधिकार मिल गया।

उन्होंने कहा, अगर एक संसद सदस्य के ‘भारत विरोधी कृत्य’ की निंदा सांसद नहीं करेंगे तो लोग उनसे सवाल पूछेंगे कि वे संसद में क्या कर रहे थे? उन्होंने कहा कि लेकिन अगर वह देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करेंगे तो ‘‘इस देश का नागरिक होने के नाते हम चुपचाप नहीं बैठ सकते।’’

गौरतलब है कि पिछले दिनों लंदन यात्रा पर गए राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि भारतीय लोकतांत्रिक ढांचों पर 'बर्बर हमले' हो रहे हैं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया था कि देश की संस्थाओं पर व्यापक हमला हो रहा है। राहुल की लंदन में की गई टिप्पणियों को लेकर भाजपा संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत से ही दोनों सदनों में हंगामा कर रही है और उनसे माफी की मांग कर रही है।

रीजीजू ने कहा कि अगर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं, तो भाजपा ना चुप बैठेगी और ना ही उन्हें माफ करेगी। रीजीजू ने कहा कि भारत विरोधी ताकतों और एक ‘गिरोह’ ने विदेशी जमीन पर भारत को बदनाम करने की साजिश रची थी। उन्होंने कहा, ‘‘हम जनता के हित में बोलते हैं लेकिन भारत विरोधी ताकतें जितनी भी हैं उन सभी की भाषा और लाइन एक है, जो श्रीमान राहुल गांधी बोलते हैं। वही भाषा भारत के अंदर और वही भाषा भारत के बाहर… भारत के विरोध में काम करने वाले बोलते हैं। उन्हें संसद में माफी मांगनी होगी। यह हमारा कर्तव्य है कि हम उनसे माफी मांगने को कहें।’’

 रीजीजू ने कहा कि ‘‘सबसे गंभीर मुद्दे को ताक पर नहीं रखा जा सकता। यदि हम एक संसद सदस्य के भारत विरोधी कृत्य की निंदा नहीं करेंगे तो देश हमसे सवाल पूछेगा कि हम संसद में क्या कर रहे हैं?’’ अगर कांग्रेस पार्टी को लगता है कि उनकी बातों में कुछ भी गलत नहीं है तो वह संसद में जनता का प्रतिनिधित्व करने के लायक नहीं है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘राहुल गांधी जो भी बोलते हैं, कांग्रेस को नुकसान होता है। इससे हमें कोई आपत्ति नहीं है। कांग्रेस किस परिस्थिति में है, यह उनका अंदरूनी मामला है। राहुल गांधी की वजह से कांग्रेस अगर डूबती है तो हमें कोई दिलचस्पी नहीं है। अगर कांग्रेस पार्टी को राहुल गांधी ने डुबा दिया या बर्बाद कर दिया तो हमारे लिए यह कोई दिलचस्पी का विषय नहीं है।’’

Web Title: bjp Kiren Rijiju said on Rahul Gandhi statement we cannot sit quietly

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे