लाइव न्यूज़ :

बिहार में भाजपा-जदयू का गठबंधन अटल है, दोनों मिलकर लड़ेंगे चुनाव, नीतीश कुमार ही करेंगे नेतृत्वः शाह

By भाषा | Updated: October 17, 2019 15:57 IST

शाह का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब राज्‍य में भाजपा और जद (यू) के बीच मतभेद की अटकलें लग रही थीं। शाह ने कहा, ‘‘ बिहार में भाजपा और जद(यू) का गठबंधन अटल है और दोनों मिलकर चुनाव लड़ेंगे। यह चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में लड़ा जाएगा। यह पूरी तरह से स्‍पष्‍ट है।’’

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार की भाजपा नेता गिरिराज सिंह एवं कुछ अन्य पार्टी नेता आलोचना करते रहे हैं। बहरहाल, शाह ने कहा, ‘‘ गठबंधन में हमेशा से ही कुछ न कुछ मनमुटाव रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष अमित शाह ने बिहार में सत्तारूढ़ भाजपा -जद (यू) के बीच किसी भी प्रकार का मतभेद होने से इंकार करते हुए घोषणा की कि दोनों दलों का गठबंधन ‘अटल’ है और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव दोनों दल साथ मिलकर लड़ेंगे।

शाह का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब राज्‍य में भाजपा और जद (यू) के बीच मतभेद की अटकलें लग रही थीं। शाह ने कहा, ‘‘ बिहार में भाजपा और जद(यू) का गठबंधन अटल है और दोनों मिलकर चुनाव लड़ेंगे। यह चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में लड़ा जाएगा। यह पूरी तरह से स्‍पष्‍ट है।’’

उनसे पूछा गया था कि क्या अगले साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव भाजपा अकेले लड़ने पर विचार कर रही है। गौरतलब है कि कई मुद्दों पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भाजपा नेता गिरिराज सिंह एवं कुछ अन्य पार्टी नेता आलोचना करते रहे हैं। इस पर जद (यू) नेताओं की ओर से प्रतिक्रिया भी आती रही है।

बहरहाल, शाह ने कहा, ‘‘ गठबंधन में हमेशा से ही कुछ न कुछ मनमुटाव रहा है और इसे एक अच्‍छे गठबंधन का मानदंड माना जाना चाहिए। बस मतभेद को मनभेद में नहीं बदलना चाहिए।’’ गौरतलब है कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मात्र एक मंत्री बनाए जाने से जद (यू) की ओर से प्रतिरोध के स्वर उभरे थे और जद (यू) ने सरकार में शामिल होने से इनकार कर दिया था। बाद में नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्‍तार किया और इसमें जद (यू) के कुछ नेताओं को मंत्री बनाया था। 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारअमित शाहजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गिरिराज सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत