लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह ने की जमकर तारीफ, बोले- मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश तेजी से आगे बढ़ा

By भाषा | Updated: April 28, 2019 05:03 IST

राजनाथ सिंह ने कहा कि 2014 में जब हमने सत्ता संभाली थी तो हमारी आर्थिक स्थिति 11वें नम्बर पर थी अब आज हम छठे नम्बर पर आ गये हैं। शीघ्र ही पांचवें नम्बर पर आ जायेंगे और 2030 तक विकसित देश की श्रेणी में आ जायेंगे।

Open in App

लखनऊ लोकसभा सीट से प्रत्याशी गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार रात कहा कि केवल सरकार बनाकर सत्ता का सुख भोगने के लिये हम लोग राजनीति नही करते हैं, बल्कि देश बनाने के लिये राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद हमारा देश तेजी से आगे बढ़ा है। भारत को ही नही बल्कि सारी दुनिया के लोगों को इस बात एहसास है कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। विश्व की जानी मानी एजेन्सियों ने यह स्वीकार किया है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि 2014 में जब हमने सत्ता संभाली थी तो हमारी आर्थिक स्थिति 11वें नम्बर पर थी अब आज हम छठे नम्बर पर आ गये हैं। शीघ्र ही पांचवें नम्बर पर आ जायेंगे और 2030 तक विकसित देश की श्रेणी में आ जायेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह दावा तो नही करता कि देश से गरीबी समाप्त हो चुकी है, लेकिन 65 वर्षों में जो नही हो सका वह पिछले 5 वर्षों में हमने कर दिखाया। अमेरिका के जाने माने थिंकटैंक ड्रापिंग इस्टीट्यूट का सर्वे कहता है कि 2014 में जब हमने सरकार बनायी थी तो देश में 14.5 करोड़ लोग गम्भीर गरीबी के संकट में थे लेकिन जब उसने 2019 में सर्वे कराया तो 7.50 करोड़ लोग गम्भीर गरीबी के संकट से ऊपर उठ चुके हैं। अब देश में केवल 5 करोड़ लोग गम्भीर गरीबी के संकट में रह गये हैं।’’

टॅग्स :राजनाथ सिंहलोकसभा चुनावनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव