लाइव न्यूज़ :

BJP-अपना दल के बीच बढ़ी दूरी, योगी के कार्यक्रम में नजर नहीं आई केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया

By भाषा | Updated: December 27, 2018 02:12 IST

भाजपा की देवरिया जिला इकाई के मीडिया प्रभारी सत्येंद्र मणि ने बताया कि अनुप्रिया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल क्यों नहीं हुई, इसके बारे में वह कुछ नहीं बता सकते।

Open in App

पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार से नाराजगी जाहिर किए जाने के एक दिन बाद अपना दल - सोनेलाल की नेता केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल आज पड़ोस के जिले देवरिया में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में नजर नहीं आईं।

मुख्यमंत्री ने देवरिया में एक मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया शामिल नहीं हुईं।

इस बारे में पूछे जाने पर अपना दल सोनेलाल के नेता अनुराग पटेल ने कहा अनुप्रिया को इस कार्यक्रम के लिए निमंत्रण नहीं मिला था, लिहाजा वह इसमें शरीक नहीं हुईं।

दूसरी ओर, भाजपा की देवरिया जिला इकाई के मीडिया प्रभारी सत्येंद्र मणि ने बताया कि अनुप्रिया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल क्यों नहीं हुई, इसके बारे में वह कुछ नहीं बता सकते।

मालूम हो कि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक अपना दल की अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया के पति आशीष पटेल ने कल मिर्जापुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के नेतृत्व के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि भाजपा के सहयोगी छोटे दलों को समुचित सम्मान नहीं मिल रहा है। हालांकि उन्होंने भाजपा से अलग होने की बात से इंकार किया था।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां