'बीजेपी का धर्म पर कॉपीराइट है' कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोले राज्यवर्धन सिंह राठौर

By रुस्तम राणा | Published: December 5, 2022 03:34 PM2022-12-05T15:34:04+5:302022-12-05T15:34:04+5:30

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का धर्म पर कॉपीराइट है, जो धर्म की रक्षा के लिए एक मूल पार्टी है। कांग्रेस धर्म की ढोंगी रक्षक है।

BJP has copyright over Dharma; Congress is anti-Hindu, says Rajyavardhan Rathore | 'बीजेपी का धर्म पर कॉपीराइट है' कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोले राज्यवर्धन सिंह राठौर

'बीजेपी का धर्म पर कॉपीराइट है' कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोले राज्यवर्धन सिंह राठौर

Highlightsराज्यवर्धन सिंह राठौर ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा, यह "राहुल गांधी की री-लॉन्चिंग" यात्रा हैराठौर ने दावा किया कि राहुल गांधी की री-लॉन्चिंग पर 500 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैंपूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का धर्म पर कॉपीराइट है

जयपुर: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं। यात्रा अब राजस्थान में पहुंच चुकी है। कांग्रेस की इस यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता जयपुर में बीजेपी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, यह "राहुल गांधी की री-लॉन्चिंग" यात्रा है, जिसमें हिंदू-विरोधी, भारत-विरोधी लोग भाग ले रहे हैं। बीजेपी सांसद ने नेहरु गांधी परिवार को संबोधित करते हुए कहा कि एक परिवार देश को विभाजित कर रहा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का धर्म पर कॉपीराइट है, जो धर्म की रक्षा के लिए एक मूल पार्टी है। कांग्रेस धर्म की ढोंगी रक्षक है। बीजेपी नेता ने कहा कि कश्मीर को वापस लेने की जिम्मेदारी कांग्रेस की थी, लेकिन उन्होंने इसके बजाय अनुच्छेद 370 लागू किया।

मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) राज्य के समग्र विकास के लिए काम कर रहे हैं। वे (कांग्रेस) बड़े बयान देते हैं, लेकिन उनके काम छोटे होते हैं। राज्यवर्धन राठौर ने दावा किया कि राहुल गांधी की री-लॉन्चिंग पर 500 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

कांग्रेस विधानसभा चुनाव से पहले बेरोजगारी भत्ता, कृषि ऋण माफी और अन्य मुद्दों पर किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा-पत्र में वादा किया था कि वे अवैध खनन के खिलाफ सख्त कानून बनाएंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में 15 पेपर लीक हो चुके हैं। अवैध खनन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। भ्रष्टाचार के मामले 73 फीसदी बढ़े हैं।

राठौर ने कहा, आम आदमी को पानी देने के टेंडर में भ्रष्टाचार हो रहा है। वरिष्ठ अधिकारी खानों के आसपास घूम रहे हैं क्योंकि उन्हें पार्टी के लिए धन जुटाने के लिए मजबूर किया जाता है।

Web Title: BJP has copyright over Dharma; Congress is anti-Hindu, says Rajyavardhan Rathore

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे