लाइव न्यूज़ :

भाजपा सरकार गुंडों को खुला संरक्षण दे रही, अब तो सड़क पर ही कानून की आंख पर पट्टी बांध दी गईः प्रियंका

By भाषा | Updated: January 8, 2020 12:37 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने घटना से जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ''भाजपा सरकार गुंडों को खुला संरक्षण दे रही है। पहले इनके मंत्री गुंडों को जेल से छूटने के बाद फूल माला पहनाते थे। अब तो सड़क पर ही कानून की आंख पर पट्टी बांध दी गई है।"

Open in App
ठळक मुद्देसाफ दिख रहा है कि एबीवीपी के गुंडा तत्व शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को पीट रहे हैं।नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन आफ इंडिया (एनएसयूआई) के सदस्यों के बीच झड़प हो गई जिसमें 10 से अधिक व्यक्ति घायल हो गए।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अहमदाबाद में एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प को लेकर बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गुंडों को खुला संरक्षण दे रही है।

उन्होंने घटना से जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ''भाजपा सरकार गुंडों को खुला संरक्षण दे रही है। पहले इनके मंत्री गुंडों को जेल से छूटने के बाद फूल माला पहनाते थे। अब तो सड़क पर ही कानून की आंख पर पट्टी बांध दी गई है।"

प्रियंका ने वीडियो का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया, ''साफ दिख रहा है कि एबीवीपी के गुंडा तत्व शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को पीट रहे हैं और पुलिस मूक खड़ी है।" गौरतलब है कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) हिंसा के खिलाफ मंगलवार को अहमदाबाद में आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और उसके प्रतिद्वंद्वी नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन आफ इंडिया (एनएसयूआई) के सदस्यों के बीच झड़प हो गई जिसमें 10 से अधिक व्यक्ति घायल हो गए।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)प्रियंका गांधीकांग्रेसमोदी सरकारगुजरातविजय रुपानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह