लाइव न्यूज़ :

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा, सीआरपीएफ के कुल 35 कमांडो रहेंगे तैनात

By भाषा | Updated: October 10, 2019 16:44 IST

नड्डा ने करीब चार माह पहले सत्तारूढ़ दल के कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभाला है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि अखिल भारतीय आधार पर नड्डा को जेड श्रेणी सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्रीय गृह मंत्रालय ने नड्डा की सुरक्षा को बढ़ते खतरे के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।इस निर्णय के बाद नड्डा देश भर में कहीं भी जाएं उन्हें जेड श्रेणी सुरक्षा दी जाएगी।

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। इसके तहत केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडो हर समय उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने नड्डा की सुरक्षा को बढ़ते खतरे के मद्देनजर यह निर्णय लिया है। नड्डा ने करीब चार माह पहले सत्तारूढ़ दल के कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभाला है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि अखिल भारतीय आधार पर नड्डा को जेड श्रेणी सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

सीआरपीएफ के कुल 35 कमांडो नड्डा की सुरक्षा में बारी के आधार पर हर समय तैनात रहेंगे। इनमें से आठ से नौ कमांडो उन्हें नजदीकी सुरक्षा प्रदान करेंगे। इस निर्णय के बाद नड्डा देश भर में कहीं भी जाएं उन्हें जेड श्रेणी सुरक्षा दी जाएगी। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि नजदीकी सुरक्षा के अतिरिक्त सीआरपीएफ के जवान नड्डा के आवास की सुरक्षा में भी तैनात रहेंगे। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डाअमित शाहमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया