'यूज एंड थ्रो' करती है भाजपा, नीतीश मंत्रिमंडल से बर्खास्त हुए वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने लगाया बड़ा आरोप

By एस पी सिन्हा | Published: April 4, 2022 07:33 PM2022-04-04T19:33:36+5:302022-04-04T19:38:02+5:30

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और नीतीश मंत्रिमंडल से बर्खास्त किये गये पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने आरोप लगाया कि भाजपा किसी को भी 'यूज एंड थ्रो' के नजरिये से देखती है। उन्होंने कहा कि हमारी बात छोड़ दीजिए। भाजपा ने एक साल पहले जिस दिवगंत रामविलास पासवान जी को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया था। आज उन्ही की विधवा पत्नी को बेइज्जत करके घर से बाहर निकाल दिया है।

BJP does 'use and throw', VIP chief Mukesh Sahni sacked from Nitish's cabinet made a big allegation | 'यूज एंड थ्रो' करती है भाजपा, नीतीश मंत्रिमंडल से बर्खास्त हुए वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने लगाया बड़ा आरोप

फाइल फोटो

Highlightsबिहार सरकार से बर्खास्त हुए पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने कहा कि हमारे साथ क्या हुआ, ये सबको पता हैसाहनी ने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता तक पहुंचने के लिए किसी को भी यूज कर सकती हैउन्होंने कहा कि भाजपा ने दिवगंत रामविलास पासवान की विधवा पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया

पटना: बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल से बर्खास्त किये गये विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने आज भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा की नीति 'यूज एंड थ्रो' की रही है।

उन्होंने कहा कि हमारी बात छोड़ दीजिए। भाजपा ने एक साल पहले जिस दिवगंत रामविलास पासवान जी को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया था। आज उन्ही की विधवा पत्नी को बेइज्जत करके घर से बाहर निकाल दिया है।

मुकेश सहनी ने भाजपा को संत कबीर के दोहे के जरिए नसीहत देते हुए कहा, "तिनका कबहूं ना निंदिये, जो पांव तले होय, कबहूं उड़ आंखों में पड़े, पीर घनेरी होय।"

बिहार सरकार से बर्खास्त होने वाले पूर्व मंत्री साहनी ने कहा कि हमारे साथ क्या हुआ, यह सबको पता है। अब आने वाला चुनाव एक बड़ा मौका है, इस तरह की राजनीति करने वालों से वोटों के जरिए बदला लिया जाएगा।

मुकेश साहनी ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो सत्ता तक पहुंचने के लिए किसी का यूज तो करती है, लेकिन जब वह अपना हक मांगते हैं, तो वह उन्हें उठाकर फेंक देती है।

उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के खिलाफ इस्तेमाल कर लिया गया और अब प्रताड़ित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि चिराग पासवान के पिता आज भी दलितों के दिल में बसते हैं और आज उनके पुत्र और विधवा पत्नी को भाजपा शासन ने घर से बेघर कर दिया।

जबकि चिराग पासवान खुद ही कह रहे हैं कि उन्हें तो घर खाली ही करना था, लेकिन उनके परिवार को बेइज्जत करके घर से निकाला गया है। बाबा साहेब और रामविलास पासवान जी की तस्वीर घर के उठाकर बाहर फेंक दी गई। आखिर ये किस तरह का बदला है। 

Web Title: BJP does 'use and throw', VIP chief Mukesh Sahni sacked from Nitish's cabinet made a big allegation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे