BJP Candidate List in UP Election 2022: बीजेपी ने जारी की 85 उम्मीदवारों की लिस्ट, अदिति सिंह को रायबरेली, पूर्व IPS असीम अरुण को कन्नौज से दिया टिकट

By रुस्तम राणा | Published: January 21, 2022 07:30 PM2022-01-21T19:30:41+5:302022-01-21T19:35:46+5:30

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की एक और सूची को जारी किया है। इस सूची में 85 उम्मीदवारों के नाम हैं। कांग्रेस से पार्टी में शामिल होने वाली अदिति सिंह को बीजेपी ने रायबरेली से अपना उम्मीदवार बनाया है।

BJP Candidate List in UP Election 2022 fields ex-IPS officer Asim Arun from Kannauj | BJP Candidate List in UP Election 2022: बीजेपी ने जारी की 85 उम्मीदवारों की लिस्ट, अदिति सिंह को रायबरेली, पूर्व IPS असीम अरुण को कन्नौज से दिया टिकट

BJP Candidate List in UP Election 2022: बीजेपी ने जारी की 85 उम्मीदवारों की लिस्ट, अदिति सिंह को रायबरेली, पूर्व IPS असीम अरुण को कन्नौज से दिया टिकट

Highlightsअदिति सिंह नेतृत्व की कमी समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस पर हमला करती रही हैंअसीम अरुण हाल ही में VRS लेकर भाजपा में हुए थे शामिल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की एक और सूची को जारी किया है। इस सूची में 85 उम्मीदवारों के नाम हैं। कांग्रेस से पार्टी में शामिल होने वाली अदिति सिंह को बीजेपी ने रायबरेली से अपना उम्मीदवार बनाया है।

रायबरेली को कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी का गढ़ माना जाता है। अदिति सिंह नेतृत्व की कमी समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस पर हमला करती रही हैं। अदिति सिंह अखिलेश सिंह की बेटी हैं। जो 5 बार यहां से विधायक रह चुके थे। हाल ही में उनका निधन हुआ था। 

वहीं पूर्व आईपीएस अफसर असीम अरुण को बीजेपी ने कन्नौज सीट से टिकट दिया है। हाल ही में उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा से वीआरएस लेकर भाजपा के ज्वाइन किया था। कानपुर शहर के पहले पुलिस कमिश्नर रहे असीम अरुण मूल रूप से कानपुर संभाग के कन्नौज जिले के रहने वाले हैं।

वे 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनका जन्म 3 अक्टूबर 1970 को बदायूं में हुआ था। उनके पिता श्री राम अरुण की गिनती भी प्रदेश के तेजतर्रार आईपीएस में होती थी। वे राज्य के डीजीपी का पद भी संभाल चुके हैं। 

बीजेपी की पहली लिस्ट जारी करते हुए 107 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर सदर से टिकट मिला था। इस बार बीजेपी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को कौशांबी के सिराथू सीट से विधानसभा चुनाव में उतारा है।

इससे पहले मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने दूसरी लिस्ट जारी करते हुए 2 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की जबकि पहली सूची में 107 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे।

बीजेपी की पहली लिस्ट जारी करते हुए 107 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर सदर से टिकट मिला था। इस बार बीजेपी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को कौशांबी के सिराथू सीट से विधानसभा चुनाव में उतारा है।

Web Title: BJP Candidate List in UP Election 2022 fields ex-IPS officer Asim Arun from Kannauj

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे