जानिए कौन हैं एसपी सिंह बघेल जो भर रहे हैं अखिलेश यादव को उनके गढ़ में हराने का दम, कभी मुलायम सिंह यादव के थे करीबी

By मनाली रस्तोगी | Published: January 31, 2022 03:21 PM2022-01-31T15:21:49+5:302022-01-31T19:40:13+5:30

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से समाजवादी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ करहल विधानसभा सीट से केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने इस बार बघेल को यादव के खिलाफ करहल विधानसभा सीट से टिकट दिया है।

BJP candidate from Karhal SP Singh Baghel files his nomination for Uttar Pradesh Elections 2022 | जानिए कौन हैं एसपी सिंह बघेल जो भर रहे हैं अखिलेश यादव को उनके गढ़ में हराने का दम, कभी मुलायम सिंह यादव के थे करीबी

जानिए कौन हैं एसपी सिंह बघेल जो भर रहे हैं अखिलेश यादव को उनके गढ़ में हराने का दम, कभी मुलायम सिंह यादव के थे करीबी

Highlightsमैनपुरी के करहल में अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा ने एसपी सिंह बघेल को टिकट दिया हैकेंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने आज अखिकेश यादव के बाद अपना नामांकन दाखिल किया

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी जिले के करहल विधानसभा सीट से आज अपना पर्चा भर दिया है। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बाद करहल विधानसभा से केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने बघेल को यादव के खिलाफ करहल विधानसभा सीट उम्मीदवार घोषित किया है। 

कौन हैं एसपी सिंह बघेल?

बता दें कि एसपी सिंह बघेल केंद्रीय कानून एवं राज्यमंत्री हैं, जो आगरा से सांसद हैं। समाजवादी पार्टी से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले बघेल साल 2009 में बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए थे। इसके बाद साल 2014 में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था। मालूम हो, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के सुरक्षा अधिकारी हुआ करते थे। इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। आज बघेल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बाद करहल से पर्चा दाखिल किया है। 

बताते चलें कि 10 फरवरी से उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होना है। यहां 14, 20, 23, 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को अन्य चरणों में मतदान होगा, जबकि 10 मार्च को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। मालूम हो, बीजेपी ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 403 में से 325 सीटों पर जीत दर्ज सरकार बनाई थी। 

Web Title: BJP candidate from Karhal SP Singh Baghel files his nomination for Uttar Pradesh Elections 2022

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे