कांग्रेस के 'आतंकी कनेक्शन' के आरोपों पर बिफरी भाजपा, संबित पात्रा ने कहा, "कांग्रेस का हाथ आतंकवाद के साथ"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: July 10, 2022 04:01 PM2022-07-10T16:01:06+5:302022-07-10T16:05:51+5:30

आतंकी कनेक्शन के आरोप पर बिफरी भाजपा ने काफी तल्ख लहजे में कहा कि कांग्रेस को आतंकवाद पर प्रेस कांफ्रेंस करने की बजाय इस देश से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि 'कांग्रेस का हाथ आतंकवाद के साथ' है।

BJP bifurcated on Congress's allegation of 'terrorist connection', Sambit Patra said, "Congress's hand with terrorism" | कांग्रेस के 'आतंकी कनेक्शन' के आरोपों पर बिफरी भाजपा, संबित पात्रा ने कहा, "कांग्रेस का हाथ आतंकवाद के साथ"

फाइल फोटो

Highlightsकांग्रेस पार्टी की नींव तुष्टिकरण की ईंटों से जुड़कर बनी है और उसने हमेशा आतंक का साथ दिया हैदेश भूला नहीं कि कांग्रेस के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने यासीन मलिक के साथ तस्वीर खिंचवाई थीबाटला हाउस एनकाउंटर में मारे गये आतंकियों की लाश देखकर सोनिया गांधी फूट-फूट कर रोईं थीं

दिल्ली: देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस द्वारा सत्ताधारी भाजपा के कथित आतंकी कनेक्शन के आरोपों पर बिफरी भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि जिस पार्टी की नींव तुष्टिकरण की ईंटों से जुड़कर बनी हो, जिसने आतंकवाद का साथ दिया हो, आज वो कांग्रेस पार्टी इस मसले पर देश भर में प्रेस कांफ्रेंस कर रही है।

भाजपा की ओर से काफी तल्ख लहजे में कहा गया कि कांग्रेस को आतंकवाद पर प्रेस कांफ्रेंस करने की बजाय इस देश से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि 'कांग्रेस का हाथ आतंकवाद के साथ' है। देश में हुई आतंकी घटनाओं में कांग्रेस ने जिस तरह से आतंकियों का साथ दिया है, वह सूची बहुत लंबी और पुरानी है।

भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि देश वो दिन नहीं भूला है जब कांग्रेस के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने यासीन मलिक के साथ तस्वीर खिंचवाई थी। देश यह भी नहीं भूला है कि कैसे यूपीए सरकार के दौरान कांग्रेस की सरकार ने आतंकवादियों का महिमामंडन किया था। कश्मीर में मारे गये आतंकी बुरहान वानी के मामले में कांग्रेस ने देश के सामने गलत नैरेटिव फैलाने का प्रयास किया था। हाफिज सईद जैसा आतंकी भी कांग्रेस की तारीफ करता है।

संबित पात्रा ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि देश में धर्म विशेष को लेकर एक खास तरह का उन्माद पैदा करने वाले जाकिर नाइक के साथ खुद सोनिया गांधी खड़ी थी क्योंकि नाइक ने राजीव गांधी जी के नाम पर डोनेशन दिया था।

इसके साथ पात्रा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रहे सलमान खुर्शिद ने कितनी गंभीरता से कहा था कि बाटला हाउस एनकाउंटर में आतंकवादियों की लाश को देखकर कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी फूट-फूट कर रोई थी। ये बयान भाजपा ने नहीं दिया सोनिया गांधी के लिए उन्हीं की पार्टी के वरिष्ठ नेता ने दिया।

खुद राहुल गांधी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में जाकर टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करते हैं और अफजल से जुड़े बयानों के प्रति समर्थन देते हैं। देश को सब याद है, लेकिन उन बातों को खुद कांग्रेस भूलकर आतंकवाद को लेकर देश भर में प्रेस कांफ्रेंस कर रही है।

संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस को तो देश से माफी मांगनी चाहिए लेकिन वो बड़ी ही बेशर्मी से माफी मांगने की बजाय देश में आतंकवाद के मसले पर प्रेस कांफ्रेंस कर रही है। पहले कांग्रेस इस देश को लिखित माफीनामा दे कि उन्होंने बीते 70 सालों में किस प्रकार से आतंक और आतंकवादियों को बढ़ावा दिया।

कांग्रेस इस देश को बताए कि उन्होंने चीन के साथ जिस एमओयू पर हस्ताक्षर किया था ,उसमें क्या था? उसके बाद भाजपा पर अनर्गल आरोप लगाये।

Web Title: BJP bifurcated on Congress's allegation of 'terrorist connection', Sambit Patra said, "Congress's hand with terrorism"

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे