भाजपा ने के सुरेंद्रन को केरल का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया, इन वजहों से पार्टी ने लिया फैसला

By भाषा | Published: February 16, 2020 07:40 AM2020-02-16T07:40:13+5:302020-02-16T07:40:13+5:30

सुरेंद्रन की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब केरल में इस साल स्थानीय निकाय चुनाव और 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

BJP appointed K Surendran as state president of Kerala | भाजपा ने के सुरेंद्रन को केरल का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया, इन वजहों से पार्टी ने लिया फैसला

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने तेजतर्रार नेता के सुरेंद्रन को अपनी केरल इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। (फोटो- फेसबुक)

Highlightsभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने तेजतर्रार नेता के सुरेंद्रन को अपनी केरल इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही प्रदेश इकाई को तीन महीने बाद अध्यक्ष मिल गया। अक्टूबर 2019 में उनके पूर्ववर्ती श्रीधरन पिल्लई को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद यहां पार्टी का शीर्ष पद खाली पड़ा था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने तेजतर्रार नेता के सुरेंद्रन को अपनी केरल इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही प्रदेश इकाई को तीन महीने बाद अध्यक्ष मिल गया।

अक्टूबर 2019 में उनके पूर्ववर्ती श्रीधरन पिल्लई को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद यहां पार्टी का शीर्ष पद खाली पड़ा था।

सुरेंद्रन की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब केरल में इस साल स्थानीय निकाय चुनाव और 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को सुरेंद्रन को पार्टी की केरल इकाई का प्रमुख नियुक्त किया। केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन के करीबी माने जाने वाले 50 वर्षीय सुरेंद्रन के पास आगामी चुनावों में सीटें हासिल करने और पार्टी का जनाधार बढ़ाने की चुनौती होगी । 

Web Title: BJP appointed K Surendran as state president of Kerala

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे