लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने लोकसभा की तीन, विधानसभा की 16 सीटों पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

By भाषा | Updated: October 7, 2021 18:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 30 अक्टूबर को लोकसभा की तीन और विभिन्न राज्यों की 16 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।

दादरा और नागर हवेली, हिमाचल प्रदेश की मंडी और मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। वर्तमान सांसदों के निधन से यह सीटें खाली हुई हैं।

भाजपा ने महेश गावित को दादरा और नागर हवेली से, ब्रिगेडियर कुशल ठाकुर को मंडी और ज्ञानेश्वर पाटिल को खंडवा से उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी विभिन्न राज्यों की 16 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की। इनमें चार सीटें पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश व हिमाचल प्रदेश की तीन-तीन, कर्नाटक और राजस्थान की दो-दो और आंध्र प्रदेश व हरियाणा की एक-एक सीटें शामिल हैं।

निर्वाचन आयोग ने पिछले महीने तीनों लोकसभा सीटों और 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराने के लिए तारीखों की घोषणा की थी। मतों की गिनती दो नवंबर को होनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल