लाइव न्यूज़ :

Lockdown: बीजेपी का आरोप- मालवाहक विमान में छिपकर दिल्ली से कोलकाता गए प्रशांत किशोर

By भाषा | Updated: April 23, 2020 22:57 IST

बिहार भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने प्रशांत किशोर पर मालवाहक विमान में छिपकर अवैध तरीके से दिल्ली से कोलकाता जाने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने प्रशांत किशोर पर मालवाहक विमान में छिपकर अवैध तरीके से दिल्ली से कोलकाता जाने का आरोप लगाया है। निखिल ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रशांत की यात्रा का विवरण सार्वजनिक किया जाय नहीं तो जांच की मांग करूंगा।

बिहार भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने प्रशांत किशोर पर मालवाहक विमान में छिपकर अवैध तरीके से दिल्ली से कोलकाता जाने का आरोप लगाया है। निखिल ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रशांत की यात्रा का विवरण सार्वजनिक किया जाय नहीं तो जांच की मांग करूंगा। उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि इस कोरोना के कहर के दौर में लॉकडाउन के बीच मालवाहक विमान से यात्रा करने की अनुमति उन्हें किसने दी? क्या प्रशांत किशोर ने सामान के साथ छिपकर दिल्ली से कोलकाता की अवैध यात्रा की?

निखिल ने कहा कि जब प्रशांत किशोर मालवाहक विमान के कर्मचारी नहीं हैं और न ही केंद्र, दिल्ली सरकार या फिर पश्चिम बंगाल सरकार के पुलिस- प्रशासन के अधिकारी हैं, कोरोना की त्रासदी के दौर में वे मेडिकल कर्मी, डॉक्टर, किसी प्रकार के विशेषज्ञ या मालवाहक विमान के पायलट,सह- पायलट या सामान ढोने वाले पोर्टर भी नहीं हैं तो किस अधिकार से सामान ले जाने वाले विमान में चुपचाप दिल्ली से कोलकाता गए।

उन्होंने मांग की कि प्रशांत किशोर को, पश्चिम बंगाल सरकार को एवं प्रशांत की मेहमान नवाजी कर रही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस यात्रा से अनुमति से संबंधित कागजात सार्वजनिक करना चाहिए और बताना चाहिए कि मालवाहक विमान में की गई इस यात्रा को कैसे अवैध नहीं माना जाय?

निखिल ने कहा कि इस यात्रा से जुड़े कागजात सार्वजनिक नहीं किए जाते हैं तो भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण से और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से लॉकडाउन में प्रशांत किशोर की इस चोरी छिपे की गई यात्रा की जांच की मांग करूंगा।

उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पूरी तरह असफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘कोरोना की इस चुनौती के दौर में जब चिकित्सा विशेषज्ञ सहित शासन- प्रशासन से जुड़े विशेषज्ञ लोगों को कमान देना चाहिए तो ममता बनर्जी ने एक राजनीतिक बिचौलिये प्रशांत किशोर को लॉकडाउन में चोरी छुपे अवैध ढंग से दिल्ली से कोलकाता बुलाया है ताकि अपने झूठे प्रोपगेंडा के जरिये छवि चमका सकें।’’

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाप्रशांत किशोरलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ न चुनाव से पहले थे और न अभी हैं?, प्रशांत किशोर ने कहा-प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को सबकुछ पता था, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतबिहार में 238 सीटों पर चुनाव लड़ 1 भी सीट नहीं जीते?, बिहार नवनिर्माण यात्रा शुरू पर निकले प्रशांत किशोर,वीडियो

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया