लाइव न्यूज़ :

2019 लोकसभा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने बनाई रणनीति, 29 विभागों में बांटा कामकाज, कमान मुरलीधर राव को

By भाषा | Updated: June 29, 2018 09:40 IST

बीजेपी ने एक बयान में कहा कि मध्य प्रदेश , राजस्थान और छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनाव तथा 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के संदर्भ में यह बैठक अहम है। 

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून: भारतीय जनता पार्टी ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक तंत्र को तैयार करने की कवायद के तहत पार्टी के 29 विभागों और परियोजनों के अहम पदाधिकारियों की की बैठक की। पार्टी ने एक बयान में कहा कि मध्य प्रदेश , राजस्थान और छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनाव तथा 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के संदर्भ में यह बैठक अहम है। 

यह बैठक दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का हिस्सा है। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा महासचिव पी मुरलीधर राव ने कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्र से विश्वासघात किया है और लोग अब अच्छी राजनीति के लिए भाजपा की ओर देख रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस ने बीजेपी के अंदाज में ही बीजेपी को मात देने की पूरी तैयारी बना रही है। इस बार कांग्रेस ऊपर से नीचे की राजनीति के बजाए नीचे से ऊपर की राजनीति में उतर रही है।

कर्नाटक में सरकार बनाने से उत्साहित कांग्रेस ने अबकी बीजेपी को टक्कर देने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सरीखे अपने छोटे-छोटे दल तैयार किए हैं। यह बड़ी राजनीति को प्रभावित करने के बजाए छोटी-छोटी जगहों में जाकर छोटे जनसमूहों को प्रभावित करेंगे।

छत्तीसगढ़ में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक लालजी देसाई ने कहा है कि सेवादल के कार्यकर्ता लोगों को बताएंगे कि राष्ट्रप्रेम और अतिराष्ट्रवाद में क्या अंतर है।

देसाई ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। यहां सेवा दल के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सेवा दल के कार्यकर्ता राज्य में किसानों, महिलाओं और आम लोगों के मुददे को लेकर जनता तक जाएंगे। वहीं देश भर के एक सौ कालेजों में छात्रों से यह संवाद किया जाएगा कि राष्ट्रप्रेम और अतिराष्ट्रवाद के बीच में क्या अंतर है।

कर्नाटक हराने वाले चुनाव विशेषज्ञ को बीजेपी ने सौंप दी 2019 लोकसभा चुनाव की कमान, ट्रेनिंग प्रोग्राम लीक

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी पहले विकास की बात करते हैं और बाद में देश को जाति, धर्म, भाषा और प्रांत के नाम पर बांटने का कार्य करते हैं। लोगों की संवेदनाओं से खेलते हैं। किसी भी प्रकार से सत्ता को हासिल करने का यह उनका तरीका है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान किए गए वादों को तोड़ने का काम किया है। हम उन वादों को याद दिलाएंगे। सेवा दल के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक काम करेंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं