Odisha Assembly Election 2024: बीजद ने 7वीं सूची जारी की, रघुनाथपाली से अर्चना रेखा बेहरा को दिया टिकट
By आकाश चौरसिया | Published: April 22, 2024 03:25 PM2024-04-22T15:25:06+5:302024-04-22T15:52:00+5:30
Odisha Assembly Election 2024: ओडिशा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजू जनता दल ने 7वीं सूची जारी की। रघुनाथपाली से अर्चना रेखा बेहरा को टिकट दिया है।

फोटो क्रेडिट- (एएनआई)
Odisha Assembly Election 2024: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजू जनता दल के प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने खुद टीवी पर आकर 7वीं सूची में उम्मीदवारों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि हिंडोल विधानसभा क्षेत्र से महेश साहू को टिकट दिया है। जबकि, रघुनाथपाली से अर्चना रेखा बेहरा को, बालिकुडा-एरसामा से सारदा प्रसन्ना जेना को, काकटपुर से तुषारकांति बेहरा टिकट दिया, बांगिरीपोशी से रंजीता मरांडी को टिकट दिया, बारी से बिस्वा रंजन मल्लिक को प्रत्याशी बनाया है।
#WATCH | Biju Janata Dal announces 7th list of candidates for Odisha Assembly elections
— ANI (@ANI) April 22, 2024
Hindol- Mahesh Sahu
Raghunathpali- Archana Rekha Behera
Balikuda-Ersama - Sarada Prasanna Jena
Kaktpur- Tusharkanti Behera
Bangiriposhi-Ranjita Marandi
Bari-Biswa Ranjan Mallick
(Source:… pic.twitter.com/Z6c4JPg1Kk
ओडिशा विधानसभा चुनाव को लेकर इससे पहले बीजद की ओर से 5 अप्रैल को प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की गई थी। इसमें राउरकेला विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक और मंत्री शारदा प्रसाद नायक को टिकट दिया। बिरमित्रपुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक जॉर्ज तिर्की के बेटे रोहित जोसेफ तिर्की को पार्टी ने मैदान में उतारा है। गौर करने वाली बात ये है कि रोहित ने हाल में बीजेडी ज्वाइन की थी और उन्हें बिरमित्रपुर से चुनाव लड़ाने की बात तय हो गई थी।
ପ୍ରଗତିର ନୂଆ ଶିଖର ଛୁଇଁବ ଓଡ଼ିଶା। ଆଗାମୀ ୨୦୨୪ ବିଧାନସଭା ନିର୍ବାଚନ ପାଇଁ ସଭାପତି ଶ୍ରୀ @Naveen_Odisha ସପ୍ତମ ପର୍ଯ୍ୟାୟ ପ୍ରାର୍ଥୀ ତାଲିକା ଘୋଷଣା କରିଛନ୍ତି। ଆସନ୍ତୁ ସଭିଏଁ ଏକାଠି ହେବା, ଶଙ୍ଖ ଚିହ୍ନକୁ ଆଶୀର୍ବାଦ କରିବା। #BJDWithOdishapic.twitter.com/RYnSIrw8Km
— Biju Janata Dal (@bjd_odisha) April 22, 2024
ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर राउरकेला विधानसभा सीट से प्रत्याशी शारदा प्रसाद नायक यहीं से एमएलए रह चुके हैं। और वो नवीन पटनायक सरकार में 2009 में आपूर्ति मंत्री भी रहे हैं। लेकिन तीसरी बार जीतते कि उससे पहले शहरवासियों ने दिलीप राय को 2014 के विधानसभा चुनाव में जीता दिया था।