गुरुग्राम में अस्पताल में कोविड के इलाज के दौरान बिशप जैकब मार बरनाबास का निधन
By भाषा | Published: August 27, 2021 12:37 AM2021-08-27T00:37:00+5:302021-08-27T00:37:00+5:30
सायरो-मालंकारा कैथोलिक चर्च के बिशप जैकब मार बरनाबास का कोविड-19 से बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 60 वर्ष के थे। चर्च ने यह जानकारी दी। गुरुग्राम स्थित एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। केरल में सायरो मालंकारा कैथोलिक चर्च की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू में अपराह्न 12 बजकर 50 मिनट पर बिशप का निधन हो गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिशप के निधन पर शोक व्यक्त किया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।