लाइव न्यूज़ :

भारत में लॉकडाउन के दौरान बिरयानी सबसे पसंदीदा व्यंजन रहीः रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 22, 2020 20:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन की वजह से लोग भले ही बाहर खाने का लुफ्त उठाने नहीं जा सकें हों, लेकिन 'बिरयानी' के दिवानों ने इस व्यंजन को घर पर मंगाने से गुरेज़ नहीं किया।

ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने वाली ऐप आधारित स्वीगी की पांचवें वार्षिक "आंकड़ों" के मुताबिक, अप्रत्याशित समय के बावजूद 2020 में लोगों का बिरयानी के प्रति लगाव कम नहीं हुआ और " हर सेकंड एक से ज्यादा बिरयानी" के ऑर्डर दिए गए हैं।

बेंगुलरु स्थित कंपनी ने एक बयान में बताया, " लज़ीज़ " चिकन बिरयानी" ने भारत के पसंदीदी व्यंजन के तौर पर अपना स्थान कायम रखा है। साथ में तीन लाख नए उपयोगकर्ताओं ने स्वीगी पर पहली बार " चिकन बिरयानी " ऑर्डर की है। "

बहरहाल " वेज बिरयानी" को लोगों ने उतना पसंद नहीं किया।

उसने बताया कि हर एक " वेज बिरयानी" के ऑर्डर पर छह " चिकन बिरयानी" के ऑर्डर होते थे। " चिकन बिरयानी" के बाद लोगों की पसंद " मसाला डोसा" रहा।

इस साल भारत में लोगों द्वारा पसंद किए गए पांच सर्वेश्रष्ठ व्यंजनों में " पनीर बटर मसाला", " चिकन फ्राइड राइस" और " गारलिक ब्रेडस्टिक्ट्स" शामिल हैं।

महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन के दौरान कैपेचिनो, " फ्लेवर्ड चाय" और " स्ट्रीट फूड" की मांग में बढ़ोतरी हुई है।

रिपोर्ट कहती है कि घर से काम करने के दौरान दोपहर के भोज के बाद की सुस्ती को दूर करने के लिए स्वीगी के ग्राहकों ने अलग अलग तरह की चाय और कॉफी ऑर्डर की है।

रिपोर्ट कहती है, " 2020 में भारतीयों को सबसे ज्यादा कमी किसकी खली? न सहकर्मियों की, न दोस्तों की, बल्कि " पानी पूरी" (गोलगप्पों) की। स्वीगी ने लॉकडाउन के बाद " पानी पूरी" के दो लाख से ज्यादा ऑर्डरों की आपूर्ति की है।"

स्वीगी ने बताया कि भोपाल और बेंगलुरू के दो ग्राहकों ने अलग अलग मौकों पर ऑर्डर पहुंचने वालों को पांच –पांच हजार रुपये की टिप (बख्शीश) दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत