लाइव न्यूज़ :

बिरला ने कहा, आप लोग बताइए कि क्या ऐसे सदन चलाऊं कि लोग खड़े होकर बातें करें और बैठकर बोलें

By भाषा | Updated: July 10, 2019 14:33 IST

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदन में मैं आगे से ऐसा नहीं चलने दूंगा। इस पर सदन के सदस्यों ने मेजें थपथपाईं। तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि आपने नेक विचार प्रकट किया है और हम अपनी ओर से पूरा सहयोग करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार का वरिष्ठ नागरिकों और विद्यार्थियों को मेट्रो में यात्रा करने के लिए रियायती दरों पर मेट्रो पास की सुविधा देने का विचार नहीं है।आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में कार्यवाही के दौरान कुछ सदस्यों के खड़े होकर आपस में बात करने को लेकर बुधवार को नाराजगी जताई और कहा कि वह आगे से नहीं चलने देंगे।

शून्यकाल के दौरान बिरला ने कहा कि कुछ सदस्य सदन में खड़े होकर बात करते हैं। आप लोग बताइए कि क्या ऐसे सदन चलाऊं कि लोग खड़े होकर बातें करें और बैठकर बोलें। उन्होंने कहा कि सदन में मैं आगे से ऐसा नहीं चलने दूंगा। इस पर सदन के सदस्यों ने मेजें थपथपाईं। तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि आपने नेक विचार प्रकट किया है और हम अपनी ओर से पूरा सहयोग करेंगे। 

बुजुर्गों, विद्यार्थियों को मेट्रो में यात्रा के लिए रियायती दरों पास की सुविधा देने का विचार नहीं

सरकार का वरिष्ठ नागरिकों और विद्यार्थियों को मेट्रो में यात्रा करने के लिए रियायती दरों पर मेट्रो पास की सुविधा देने का विचार नहीं है। आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों और विद्यार्थियों को मेट्रो में यात्रा करने के लिए रियायती दरों पर मेट्रो पास की सुविधा देने का विचार नहीं है। पुरी ने बताया कि मेट्रो रेल अधिनियम 2002 के अनुसार, मेट्रो रेल के किराये का निर्धारण सरकार नहीं बल्कि, किराया निर्धारण समिति करती है।

दिल्ली मेट्रो के किराये को चौथी किराया निर्धारण समिति की सिफारिशों के आधार पर संशोधित किया गया है। उन्होंने बताया कि समिति ने वरिष्ठ नागिरकों ओर छात्रों के लिए किसी छूट की सिफारिश नहीं की है। मेट्रो अधिनियम की धारा 37 के अनुसार, किराया निर्धारण समिति की सिफारिशें बाध्यकारी हैं।

एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में पुरी ने बताया कि सरकार का दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के लिए नि:शुल्क यात्रा योजना शुरू करने का कोई विचार नहीं है। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रमोदी सरकारओम बिरलाहरदीप सिंह पुरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया