लाइव न्यूज़ :

देश के सात राज्यों में बर्ड फ्लू के प्रकोप की पुष्टि हुई : केंद्र

By भाषा | Updated: January 9, 2021 21:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जनवरी केंद्र ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू या ‘एवियन इंफ्लूएंजा’ के प्रकोप की पुष्टि होने के साथ इस रोग से प्रभावित राज्यों की कुल संख्या बढ़ कर सात हो गई है।

केंद्र ने कहा कि हालांकि दिल्ली, चंडीगढ़ और महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने का इंतजार है क्योंकि इन स्थानों से लिये गये नमूने जांच के लिए भेजे गये हैं।

उत्तर प्रदेश के अलावा जिन अन्य छह राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, उनमें केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात शामिल हैं।

मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘अब तक सात राज्यों में इस रोग की पुष्टि हुई है...प्रभावित राज्यों को परामर्श जारी किया गया है, ताकि रोग को और अधिक फैलने से रोका जा सके। ’’

छत्तीसगढ़ में पॉल्ट्री में पक्षियों की और बलोद जिले में वन्य पक्षियों की शुक्रवार रात एवं शनिवार सुबह अस्वभाविक मौत होने की खबरें हैं। इनके नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गये हैं।

मंत्रालय ने कहा कि दिल्ली स्थित संजय झील में बत्तखों की अस्वभाविक मौत होने की खबरें हैं और इनके नमूने जांच के लिए भेजे गये हैं।

मंत्रालय ने कहा कि इसी तरह, महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, डपोली, परभनी और बीड जिलों में कौओं की अस्वभाविक मौतें हुई हैं। उनके नमूने भोपाल स्थित ‘भाकृअनुप (आईसीएआर)-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान को भेजे गये हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ हरियाणा जिले के पंचकूला जिले में पॉल्ट्री (दो पॉल्ट्री फार्म) से लिए गये नमूनों में एवियन इंफ्लूएंजा की भाकृअनुप (आईसीएआर)-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान से पुष्टि होने के बाद मध्य प्रदेश के शिवपुरी, राजगढ़,शाजापुर, आगर, विदिशा जिलों में, उत्तर प्रदेश के कानुपर स्थित जूलॉजिकल पार्क और राजस्थान के प्रतापगढ़ एवं दौसा जिलों में प्रवासी पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। ’’

पक्षियों को मारे जाने के अभियान की स्थिति पर मंत्रालय ने कहा कि केरल के दो जिलों में इसे पूरा किया गया है। केंद्रीय टीमें निगरानी/ महामारी संबंधी जांच के लिए केरल, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश पहुंची है।

राज्यों से जल स्रोतों, जीवित पक्षियों के बाजारों, प्राणी उद्यानों और पॉल्ट्री फार्म के आसपास निगरानी बढ़ाने को कहा गया है। साथ ही, शवों का उपयुक्त तरीके से निपटारा करने तथा पॉल्ट्री फार्म में जैव-सुरक्षा मजबूत करने को कहा गया है।

राज्यों को एवियन इंफ्लूएंजा की किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने और पीपीई किट तथा पक्षियों को मारने के लिए जरूरी अन्य उपकरण का पर्याप्त भंडार सुनिश्चित करने को कहा गया है।

बयान में कहा गया है, ‘‘मुख्य सचिवों/ प्रशासकों से कहा गया है कि वे अफवाहों को खत्म करने के लिए उपयुक्त परामर्श जारी करें और पॉल्ट्री या पॉल्ट्री उत्पादों के सुरक्षित उपभोग के तरीकों के बारे में जागरूकता फैलाएं।’’

इस बीच, इस रोग के फैलने का प्रभाव देश के पॉल्ट्री उद्योग पर भी पड़ा है। पॉल्ट्री उत्पादों की मांग में कमी आने के कारण इनकी कीमतें भी घटी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग