लाइव न्यूज़ :

एयरोइंडिया शो: सेना प्रमुख ने तेजस में उड़ान भरी, विमान को बताया अद्भुत

By भाषा | Updated: February 21, 2019 19:46 IST

जनरल रावत ने बेंगलुरु के उत्तर में यलहांका वायुसेना स्टेशन के ऊपर चक्कर लगाने के बाद कहा, ‘‘इस हल्के लड़ाकू विमान में उड़ान भरना अनोखा अनुभव है।’’ चालीस मिनट की अपनी उड़ान के बाद उन्होंने कहा, ‘‘यह सदा याद रहने वाला अनुभव है।’’ 

Open in App

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने बृहस्पतिवार को यहां एयरोइंडिया शो में स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस में उड़ान भरी। उन्होंने इस लड़ाकू जेट को ‘अद्भुत विमान’ बताया जो वायुशक्ति में इजाफा करेगा। तेजस के दो सीटर प्रशिक्षु विमान में पायलट के पीछे बैठकर जनरल रावत ने आसमान में एक चक्कर लगाया। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा तैयार इस विमान को एक दिन पहले ही एयरशो में अंतिम संचालन अनुमति (एफओसी) मिली थी जो इस बात का संकेत है कि यह लड़ाकू मिशन के लिए तैयार है।

जनरल रावत ने बेंगलुरु के उत्तर में यलहांका वायुसेना स्टेशन के ऊपर चक्कर लगाने के बाद कहा, ‘‘इस हल्के लड़ाकू विमान में उड़ान भरना अनोखा अनुभव है।’’ चालीस मिनट की अपनी उड़ान के बाद उन्होंने कहा, ‘‘यह सदा याद रहने वाला अनुभव है।’’ 

एलसीए की सवारी को उन्होंने ‘‘एक अद्भुत अनुभव’’ बताते हुए उन्होंने कहा कि तेजस की वैमानिकी अच्छी है और यह एक अनोखा विमान है। उन्होंने कहा कि इस हल्के लड़ाकू विमान की लक्ष्यभेदी प्रणाली अच्छी है। सेना प्रमुख ने कहा, ‘‘यदि इसे आयुध भंडार में शामिल किया जाता है तो इससे वायुशक्ति बढ़ेगी।’’ 

गत बुधवार को एयरोइंडिया, 2019 के पहले दिन इस विमान का एफओसी प्रमाण पत्र और रिलीज के लिए सर्विस डोक्यूमेंट वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ को सौंपा गया था। जनरल रावत ने एयर शो में एचएएल द्वारा निर्मित हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टर (एलसीएच) से भी उड़ान भरी।

इस हेलिकॉप्टर के पायलट विंग कमांडर एस जॉन थे जो एचएएल के टेस्ट पायलट हैं। सेना प्रमुख ने एलसीएच की यात्रा को एक ‘‘जीवनभर याद रहने वाला अनुभव’’ बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी इलाके और विभिन्न ऊंचाइयों पर प्रतिकूल परिस्थितियों में ले जाने के लिए यह सेना के लिए उपयुक्त है।

टॅग्स :बिपिन रावत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहवाई दुर्घटनाः 1966 से 2026, होमी भाभा से लेकर अजित पवार?, देखिए 12 बड़ी दुर्घटना और देश ने खो दिए बड़े दिग्गज?

भारतEbrahim Raisi Chopper Crash: जनरल बिपिन रावत से लेकर वाईएस राजशेखर रेड्डी, हेलीकॉप्टर दुर्घटना की वजह से हुआ इन भारतीयों का निधन, जानें

भारतसारंग थत्ते का ब्लॉग: नए सीडीएस के सामने पुरानी चुनौतियों का खड़ा है पहाड़

भारतजनरल अनिल चौहान ने भारत के नए CDS के रूप में कार्यभार संभाला

भारतजनरल अनिल चौहान ने भारत के नए CDS के रूप में कार्यभार संभाला, कहा- सर्वोच्च रैंक की जिम्मेदारी संभालने पर गर्व है

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल