लाइव न्यूज़ :

मिलिए बिनोद बोरा से, डिस्कवरी से सीखा वन्यजीवों को पकड़ना, 2500 जीवों की बचाई जान

By नियति शर्मा | Updated: February 5, 2019 17:19 IST

बिनोद बोरा ने डिस्कवरी चैनल से जीवों को पकड़ना सीखा। उनकी पत्नी भी वन्यजीव संरक्षण के लिए काम करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअसम निवासी बिनोद बोरा अब तक 2500 वन्यजीवों को बचा चुके हैं।बोरा हाथी, तेंदुआ, भालू, कछुआ, कस्तूरी बिलाव, गिद्ध और सारस जैसे जीवों को बचा चुके हैं।

बिनोद "दुलू" बोरा बचपन से अब तक कई वन्य जीवों को बचा चुके हैं, यह सारे जीव असम के नागांव के हैं. बिनोद ने अब तक लगभग 2500 वन्य जीव एवं पक्षियों को जीवनदान दिया.

बिनोद 'दुलू ' बोरा एक वन्यजीव बचावकर्ता है तथा असम के नागांव में वन्य जीव विशेषज्ञ के नाम से प्रसिद्ध है.अभी तक बोरा ने लगभग 2500 जीव एवं पक्षियों  को बचाया है इन सभी में हाथी, तेंदुआ, भालू, कछुआ, कस्तूरी बिलाव, गिद्ध, सारस आदि शामिल हैं.

गुवाहाटी का वन्यजीव NGO अरण्यक के अनुसार वर्ष 2018 में असम  के कुल 53 हाथियों तथा 63 मानवों को मारा गया था.

बोरा ने असम के कारबी हिल श्रेत्र में 25000 केलों के वृक्ष लगाकर हाथियों के लिए एक गलियारा बनाया हैं, इस गलियारे का मुख्य उद्देश्य मानवों और हाथियों के बीच संघर्ष को कम करना है. यदि यह उद्देश्य सफल रहता है तो इस तरह के और गलियारों के निर्माण को इस राज्य में दोहराया जायेगा.

बोरा ही नहीं उनकी पत्नी भी वन्यजीव बचाव कार्य में एक टीम की तरह कार्य करते हैं. इन दोनों ने मिल कर नागांव-कारबी आंगलोंग श्रेत्र से कई सांपों, तेंदुओ एवं हाथियों को बचाया है. 

वन्यजीव प्रेमी बोरा ने सांपों को पकड़ने की कला डिस्कवरी चैनल से स्वयं सीखी है. उन्होंने अब तक करीबन 400 से अधिक सांपों को पकड़ा हैं जिनमें जहरीले  विशालकाय कोबरा, पाइथन और क्रेट्स (अत्यधिक विषेला एशियाई सांप) शामिल हैं.

यही नहीं कुछ वर्षों पहले बोरा ने 35 आदिवासी शिकारियों को बाण व जाल को छोड़ कर खेती करने के लिए भी प्रेरित किया था. इन ही कार्यों के वजह से वर्ष 2014 में बोरा को अभयारण्य एशिया की तरफ से वाइल्डलाइफ सर्विस अवार्ड से सम्मानित किया गया था.

टॅग्स :असम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी